एक फिल्म को टारगेट करना सही नहीं, दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे जसबीर जस्सी
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, लेकिन अब पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी उनके सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने अपनी राय रखी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जसबीर जस्सी और दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में घिरी हुई है। पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की इस फिल्म में कास्टिंग को लेकर देश में जबरदस्त विरोध देखा जा रहा है। जहां एक तरफ ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने दिलजीत पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी इस विवाद पर खुलकर सामने आए हैं और इस विरोध को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, जसबीर जस्सी ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर सिर्फ इसलिए विरोध हो रहा है कि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हैं, तो चलिए मान लिया कि यह देशभक्ति है और मैं आपकी भावना की इज्जत करता हूं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में चल रहे 80% गाने या तो पाकिस्तानी हैं या उनसे प्रभावित हैं?” उन्होंने आगे कहा कि कभी संगीत चुराया गया, कभी बोल, कभी पूरा गाना ही ले लिया गया, या फिर पाकिस्तानी गायकों से गवाया गया। अब ऐसे में क्या उन सभी गानों को भी बैन किया जाएगा?
जसबीर जस्सी का दिलजीत दोसांझ को मिला सपोर्ट
जसबीर जस्सी ने तंज कसते हुए कहा, “अगर सच्चे मन से बैन करना है, तो यूट्यूब और स्पॉटिफाई से सारे पाकिस्तानी गाने हटा दो। सिर्फ एक फिल्म या कलाकार को टारगेट करना सही नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
वहीं दूसरी ओर, AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए दिलजीत दोसांझ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि दिलजीत ने ऐसे वक्त में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को फिल्म में लिया जब हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीयों की जान चली गई।
AICWA की मांगें काफी सख्त हैं:-
दिलजीत के सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंडिया में बैन किया जाए।
उनके गाने और फिल्में सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाई जाएं।
दिलजीत के किसी भी लाइव शो या सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने पर स्थायी प्रतिबंध लगे।
सरकारी अभियानों में उनकी भागीदारी पर रोक लगे।
‘सरदार जी 3’ की फंडिंग की जांच हो और फिल्म पर देशभर में बैन लगाया जाए।
सीबीएफसी से मांग की गई है कि फ्यूचर में सिंगर और एक्टर को किसी भी फिल्म का सर्टिफिकेट न दिया जाए।
AICWA ने यहां तक कह दिया कि जो भी व्यक्ति या संस्था दिलजीत के साथ भविष्य में काम करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद ने मनोरंजन जगत में बहस को और तेज कर दिया है कि कला और राजनीति को किस हद तक एक-दूसरे से जोड़ा जाना चाहिए।
