‘शराब की लत कोई आदत नहीं, एक मेंटल हेल्थ इश्यू है’, जाह्नवी कपूर ने समाज की सोच पर उठाए सवाल
Janhvi Kapoor ने शराब की लत को एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या बताते हुए कहा कि इसे जज करने के बजाय समझने और इलाज की जरूरत है। जाह्नवी कपूर ने बढ़ती ड्रिंकिंग कल्चर पर चिंता जताई।
- Written By: सोनाली झा
जाह्नवी कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Janhvi Kapoor Alcohol Addiction Mental Health: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इवेंट में शराब की लत को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने इस मुद्दे को एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या बताते हुए कहा कि इसे नजरअंदाज करने या जज करने के बजाय समझने और इलाज की जरूरत है।
एक कार्यक्रम के दौरान, जो शराब की लत को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जाह्नवी ने कहा कि आज के समय में शराब पीना सामाजिक जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन लोग यह समझ नहीं पाते कि कब यह आदत एक गंभीर मेडिकल समस्या में बदल जाती है। जाह्नवी कपूर ने कहा, “शराब को लेकर बातचीत या तो होती ही नहीं है या फिर बहुत ज्यादा जजमेंटल होती है। दोनों ही स्थितियों में उन लोगों की मदद नहीं हो पाती, जिन्हें वास्तव में सहारे की जरूरत होती है।
जाह्नवी कपूर की अपील
जाह्नवी कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि शराब की लत को नैतिक कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, यह एक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है, जिसके लिए सही इलाज और समय पर दखल जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस विषय पर खुलकर बात करें और जरूरतमंदों को समर्थन दें।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
बदलती सोच की जरूरत
अभिनेत्री ने कहा कि समाज में अब भी शराब की लत को लेकर कई गलत धारणाएं हैं। लोग इसे एक व्यक्तिगत कमजोरी मान लेते हैं, जबकि यह एक क्लिनिकल कंडीशन है। इस सोच को बदलना जरूरी है ताकि लोग बिना डर और शर्म के मदद ले सकें। जाह्नवी ने उस पहल का समर्थन किया, जिसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि मदद उपलब्ध है और सही समय पर इलाज से इस समस्या से बाहर निकला जा सकता है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं जाह्नवी
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा भी थे। आने वाले समय में वह तेलुगू फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ नजर आएंगी, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ दिखाई दी थीं।
