'आज के स्टार्स को फटाफट...', जाह्नवी कपूर के DCAA छोड़ने पर करण जौहर ने खोली इंडस्ट्री की पोल

Karan Johar About Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर के DCAA छोड़ने के बाद करण जौहर ने इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज के कलाकार जल्दी स्टारडम और पहचान चाहते हैं।
Karan Johar Reacts Janhvi Kapoor Leaves DCAA
जाह्नवी कपूर, करण जौहर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Karan Johar Reacts Janhvi Kapoor Leaves DCAA: बॉलीवुड में इन दिनों टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने Dharma Cornerstone Agency (DCAA) छोड़कर कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क जॉइन कर लिया। उनके इस फैसले के बाद फिल्ममेकर करण जौहर का रिएक्शन भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर खुलकर बात की है।

दरअसल, करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि आज की नई पीढ़ी के कलाकार बहुत तेजी से पहचान और स्टारडम हासिल करना चाहते हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के कारण उन्हें हर दिन जजमेंट का सामना करना पड़ता है, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। करण के मुताबिक, “आज के कलाकार लगातार प्रेशर में रहते हैं और जल्दी सफलता की उम्मीद करते हैं। ऐसे में उनके फैसलों को समझना जरूरी है।”

करण जौहर ने यंग स्टार्स को लेकर कही ये बात

उन्होंने यह भी माना कि इंडस्ट्री का दबाव अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। इसी वजह से वह अपने बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आने के लिए पूरी तरह से प्रोत्साहित करने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। करण का कहना है कि भले ही कलाकार एजेंसियां बदलते रहते हैं, लेकिन यह इंडस्ट्री का सामान्य हिस्सा बन चुका है।

करण जौहर ने आगे बताया कि टैलेंट का आना-जाना हमेशा से चलता रहा है। कई बार कलाकार एजेंसी छोड़ने के बाद फिर से वापस भी लौट आते हैं। उन्होंने कहा, “हर दिन अपने बारे में कुछ ना कुछ पढ़ना मानसिक रूप से थका देता है। ऐसे में सही सलाह और थेरेपी लेना बेहद जरूरी हो जाता है।”

धर्मा प्रोडेक्शन के टैलेंट को हमेशा दी जाएगी प्राथमिकता

हालांकि, धर्मा प्रोडेक्शन के टैलेंट मैनेजमेंट को लेकर करण ने साफ किया कि यह अब भी उनकी कंपनी का मजबूत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म के लिए वह सिर्फ सही कलाकार को ही चुनेंगे, चाहे वह किसी भी एजेंसी से जुड़ा हो। लेकिन प्रोडक्शन हाउस के तौर पर धर्मा से जुड़े टैलेंट को प्राथमिकता दी जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारे भी अपनी टैलेंट एजेंसियां बदल चुके हैं। करण जौहर पहले भी कह चुके हैं कि टैलेंट मैनेजमेंट एक “थैंकलेस जॉब” है, क्योंकि कलाकारों का आना-जाना इस इंडस्ट्री का हिस्सा है और इसमें स्थिरता बहुत कम देखने को मिलती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com