Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती

Sangeeta Bijlani: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी आज 66 वर्ष की हो गई हैं। मिस इंडिया का ताज जीतने से लेकर सलमान खान के साथ अधूरी प्रेम कहानी तक, उनकी जिंदगी कई दिलचस्प मोड़ों से भरी रही।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 09, 2026 | 07:25 AM

संगीता बिजलानी और सलमान खान (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Sangeeta Bijlani Birthday Special News: त्रिदेव में गजर ने किया है इशारा गाने पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली संगीता बिजलानी के लोग आज भी दीवाने हैं। 9 जुलाई के दिन संगीता बिजलानी अपना 65वां जन्मदिन मनाने जा रही है। हालांकि आज भी इनको देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।

90 के दशक की इस खूबसूरत अदाकारा ने जहां एक ओर अपनी कला से लोगों का दिल जीत लिया है, वहीं चुपके से वो एक बॉलीवुड स्टार के मन में भी घर कर बैठी थी। मैंने प्यार किया से अपने करियर की शुरुआत करते वाले सलमान खान पर उन दिनों अपनी पहली फिल्म के बाद ही लाइमलाइट में आ गए थे। संगीता की खूबसूरती ने बॉलीवुड के प्रेम का भी दिल चुरा लिया था।

सलमान की मां को मॉम कहकर बुलाती है एक्ट्रेस

सलमान खान और संगीता का प्यार कुछ इस तरह परवान चढ़ा था कि संगीता के लिए सलमान ने अपने पहले प्यार शाहीन जाफरी तक को भुला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों का रिश्ता शादी तक बढ़ गया था। यहां तक कि दोनों के शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन फिर एक ऐसा तूफान आया जिसने दोनों की जिंदगी बदल दी। भले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन रिश्ता खत्म होने का असर इन दोनों की दोस्ती पर नहीं हुआ है। यहीं कारण है कि आज भी संगीता बिजलानी सलमान खान की मां को मॉम कहकर ही बुलाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Guru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

Sanjeev Kumar Life: अधूरी प्रेम कहानी, शानदार अभिनय और यादगार किरदार, कुछ ऐसा रहा संजीव कुमार का फिल्मी सफर

कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन

गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने

अजहरूद्दीन से की शादी

कहा जाता है की सलमान से रिश्ता टूटने के बाद संगीता बिजलानी पूरी तरह से टूट चुकी थी, ऐसे में उनके जीवन में उस समय के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन की एंट्री हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था और कुछ ही सालों में अजहरूद्दीन और संगीता का तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें :- Guru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

सलमान के साथ दोस्ती में नहीं आयी दरार

सलमान के साथ शादी टूटने के बाद भी आज भी इन दोनों की दोस्ती ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोग आज भी संगीता के फिल्मी करियर से ज्यादा उनके सलमान के साथ रिश्ते की चर्चा करते हैं। बताया जाता है कि दोनों ने लगभग 10 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। एक इंटरव्यू के दौरान संगीता ने कहा था कि रिश्ता कभी नहीं टूटता हैं। आपके पार्टनर्स और आपके स्कूल फ्रेंड्स के बीच का प्यार हमेशा बना रहता है। आपके जीवन में कोई भी हमेशा के लिए नहीं होता, लेकिन इससे नाराज हो जाना सही नहीं है। जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है, जब आप इतने मैच्योर हो जाते हो कि सब चीजें सुलझ जाती हैं। मेरी जिंदगी में भी एक ऐसा समय रहा है जब मैं बहुत ज्यादा इममैच्योर थी, लेकिन अब मैं मैच्योर हो गई हूं।

Sangeeta bijlani birthday special breakup with salman khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 07:25 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.