इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे भी शामिल हुए। करिश्मा कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, अनिल कपूर, शबाना आजमी और वरुण धवन जैसे सितारों ने समारोह की रौनक बढ़ाई। सभी ने मिलकर अंशुला और रोहन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।