Trisha Krishnan Post: तृषा कृष्णन ने विजय को दी खास जन्मदिन बधाई, क्यूट पोस्ट से खत्म हुई अलगाव की अटकलें

Trisha Krishnan Vijay Relationship: तृषा कृष्णन ने विजय को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। केक काटते हुए उनकी तस्वीर और भावुक मैसेज ने दोनों के रिश्तों में दूरियों की अटकलों को खत्म कर दिया।
Trisha Krishnan and Vijay Birthday Instagram Post Relationship Tamil Cinema News
तृषा कृष्णन और विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Trisha Krishnan Vijay Birthday Post: साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि उन्होंने जन्मदिन के अगले दिन यह पोस्ट शेयर की, लेकिन उनके संदेश और तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच चल रही दोनों के रिश्तों में दूरी की अटकलों पर भी विराम लग गया।

तृषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विजय जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं, जबकि तृषा उन्हें मुस्कुराते हुए देख रही हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने बेहद भावुक और प्यार भरा संदेश भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उस इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जिसकी वजह से हर चीज इतनी खास लगती है। इसके साथ उन्होंने दिल और नजर न लगने वाले इमोजी भी शेयर किए।

क्यों उठी थीं दूरियों की चर्चाएं

दरअसल, तृषा हर साल विजय के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रही हैं। इस बार जन्मदिन वाले दिन उनकी ओर से कोई पोस्ट नहीं आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ फैंस ने यह भी दावा किया कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो नहीं किया हुआ है। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में खटास की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

रिश्तों को लेकर लंबे समय से होती रही हैं चर्चाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय और तृषा लंबे समय से एक-दूसरे के काफी करीबी माने जाते हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी साथ नजर आते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा शामिल हुई थीं। उस दौरान उनकी मौजूदगी और भावुक प्रतिक्रियाओं ने भी काफी ध्यान खींचा था।

करियर में व्यस्त हैं दोनों सितारे

वर्क फ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आई हैं। वहीं विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल तृषा कृष्णन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस इसे दोनों के मजबूत रिश्ते का संकेत मान रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com