Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं रहे कल्ट शो ‘फ्रेंड्स’ के डायरेक्टर James Burrows, 1000 से ज्यादा एपिसोड्स बनाकर रचा था इतिहास

Friends Director James Burrows Death: फेमस अमेरिकी टीवी डायरेक्टर जेम्स बुरोज का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे 'फ्रेंड्स' शो की पूरी स्टारकास्ट और दुनिया भर के फैंस गहरे सदमे में हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 20, 2026 | 04:30 PM

दिवंगत जेम्स बुरोज (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

James Burrows Death News:  हॉलीवुड के टीवी इतिहास से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दुनिया के सबसे पॉपुलर और कल्ट कॉमेडी शोज ‘फ्रेंड्स’, ‘द बिग बैंग थ्योरी’ और ‘चीयर्स’ को अपनी जादुई दिशा दिखाने वाले दिग्गज अमेरिकी निर्देशक जेम्स बुरोज अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका 85 साल की उम्र में निधन हो गया है।

जेम्स बुरोज के परिवार ने इस दुखद खबर की ऑफिशियली पुष्टि की है। पिछले 5 दशकों से अधिक लंबे करियर में 1000 से ज्यादा टीवी एपिसोड्स डायरेक्ट करने वाले जेम्स को पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक गॉडफादर की तरह माना जाता था। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके फैंस और कई बड़े कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

5 दशकों तक रहे छोटे पर्दे के सबसे प्रभावशाली मेकर

जेम्स बुरोज के निधन पर उनके परिवार ने एक बेहद इमोशनल बयान जारी कर उनकी यादों को ताजा किया है। जेम्स बुरोज के परिवार ने कहा कि वे जिमी बुरोज के असाधारण जीवन और उनकी कभी न मिटने वाली विरासत का जश्न मनाते हैं। वह 5 दशकों से अधिक समय तक टीवी इतिहास के सबसे प्रभावशाली और प्रिय डायरेक्टर्स में से एक रहे।

सम्बंधित ख़बरें

Maa Inti Bangaaram Day 1: लेडी सुपरस्टार सामंथा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ओपनिंग डे पर 10 करोड़ के पार

Google पर छाया इस बॉलीवुड हसीना का जादू, जानें किस अभिनेत्री ने तोड़ा Priyanka Chopra का रिकॉर्ड?

Sunil Grover Unique Style: नदी का किनार, खुला आसमान…सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज, जमीन पर लेटकर बिताई रात

26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल

डेविड श्विमर और मैट लेब्लांक के थे पिता समान

जेम्स बुरोज के निधन की खबर मिलते ही ‘फ्रेंड्स’ शो में रॉस गेलर का किरदार निभाने वाले एक्टर डेविड श्विमर पूरी तरह टूट गए। उन्होंने डायरेक्टर जेम्स बुरोज को एक पिता बराबर बताते हुए लिखा कि जिमी हर एक्टर के अंदर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर लाते थे।

उनकी गर्मजोशी और उदारता सभी को सेट पर एक परिवार जैसा महसूस कराती थी। वहीं जोई ट्रिबियानी का रोल निभाने वाले एक्टर मैट लेब्लांक ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि ‘शब्दों में यह बयान नहीं किया जा सकता कि जिमी ने उन पर और उन सभी लोगों पर कितना गहरा प्रभाव छोड़ा है जो उन्हें जानते थे। वह हर स्तर पर एक सच्चे आइकॉन थे।’

यह भी पढ़ें: Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी

थियेटर के बैकस्टेज से शुरू हुआ था महान सफर

साल 1940 में लॉस एंजिल्स में जन्मे जेम्स बुरोज की जड़ें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी गहरी थीं। जेम्स बुरोज के पिता एबे बुरोज खुद एक फेमस लेखक और संगीतकार थे। जेम्स का बचपन न्यूयॉर्क में बीता, जहां उन्होंने हाई स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड Art से पढ़ाई की और बाद में येल स्कूल ऑफ ड्रामा से मास्टर की डिग्री हासिल की।

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जेम्स बुरोज ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से नहीं बल्कि थिएटर से की थी। साल 1967 में आए नाटक ‘होली गोलाइटली’ में उन्होंने एक असिस्टेंट स्टेज मैनेजर के रूप में काम किया था। इसके बाद जेम्स बुरोज पूरे अमेरिका में कई स्टेज प्रोडक्शंस का डायरेक्शन किया और साल 1970 में ब्रॉडवे पर एक डायरेक्टर के रूप में अपना शानदार डेब्यू किया था।

James burrows death friends director at 85 hollywood tv legend

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • Entertainment
  • Hollywood
  • Hollywood stars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.