Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी

Aamir Khan Wedding News: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आने वाली 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding
आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Aamir Khan Wedding Plan: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 61 साल की उम्र में आमिर खान एक बार फिर से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। आमिर खान बहुत जल्द गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई यह जानने के लिए बेसब्र था कि बॉलीवुड का यह बड़ा स्टार अपनी शादी को कितना भव्य रूप देने वाला है। लेकिन अब खुद आमिर खान ने अपनी इस शादी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ज्यादातर बॉलीवुड सितारों की शादियां बेहद भव्य और खर्चीली होती हैं, लेकिन एक्टर आमिर खान ने इस बार एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। आमिर खान एक हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस बार किसी भी तरह का बड़ा तमाशा या बड़ा आयोजन नहीं चाहते हैं। उनकी शादी में किसी तरह का शोर-शराबा और चकाचौंध देखने को नहीं मिलेगी। उन्होंने बहुत ही साधारण तरीके से इस नए सफर पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

आवास स्थान पर होगी सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज

अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बताते हुए आमिर खान ने कहा कि यह पूरी तरह से एक पारिवारिक और पर्सनल आयोजन होने वाला है। आगे उन्होंने बताया कि वह कोई पारंपरिक शादी करने के बजाय कोर्ट मैरिज को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह रजिस्टर्ड मैरिज उनके अपने घर पर ही की जाएगी।

इस बेहद पर्सनल पल के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति या बड़े तामझाम को दूर रखा गया है। दोनों ही अपने इस खास दिन को जितना हो सके उतना बुनियादी और शांत रखना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी दबाव के इस पल को जी सकें।

कई सालों के रिलेशन के बाद लिया शादी का फैसला

अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले कुछ समय से लगातार एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। अभिनेता ने पिछले साल अपने साठवें जन्मदिन के मौके पर इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।

इसके पहले आमिर खान की दो शादियां हो चुकी हैं, जिनसे उनके बच्चे भी हैं। काफी समय से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर अब खुद आमिर खान ने मुहर लगा दी है। इस सादगी भरे विवाह के संपन्न होने के तुरंत बाद वह वापस काम पर लौटेंगे और अपनी फेमस फिल्म थ्री इडियट्स के अगले पार्ट की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com