Google पर छाया इस बॉलीवुड हसीना का जादू, जानें किस अभिनेत्री ने तोड़ा Priyanka Chopra का रिकॉर्ड?
Most Searched Actress: फीफा वर्ल्ड कप में अपनी ऐतिहासिक परफॉर्मेंस के दम पर नोरा फतेही ने गूगल सर्च रैंकिंग में दिग्गज अभिनेत्रियों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।
- Written By: यति सिंह
नोरा फतेही (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nora Fatehi Google Search Trend: ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेट सर्च के मामले में कड़ी चुनौति मिली है। अपने बेहतरीन डांस और ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है।
हाल ही में संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप के स्टेज पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही की पॉपुलेरिटी में यह अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला है। इंटरनेट की दुनिया पर उनके गानों, पर्सनल लाइफ और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर इस समय जबरदस्त बज बना हुआ है।
फीफा के स्टेज से पूरी दुनिया में गूंजा नूरा का नाम
एक्ट्रेस नोरा फतेही की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे अहम वजह खेल जगत का सबसे बड़ा मंच बना है। नोरा फतेही ने जून के महीने में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस समारोह के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर गूगल सर्च इंजन तक सिर्फ उन्हीं के नाम की काफी चर्चा हो रही है। नोरा फतेही के फीफा स्पेशल गाने को भी इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर उन्हें खोजने वाले यूजर्स की संख्या में भारी मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
आम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों में दिग्गज अभिनेत्रियों को पछाड़ा
हाल ही में जारी किए गए गूगल ट्रेंड्स के ऑफिशियली आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इन आंकड़ों के अनुसार एक्ट्रेस नोरा फतेही ने पॉपुलेरिटी के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है।
इस लिस्ट में नोरा फतेही न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा बल्कि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी ग्लोबल स्टार्स को भी पछाड़कर नंबर एक की पोजीशन हासिल की है। फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के बाद से ही उनके डांस वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं, जिसने उन्हें सर्च रैंकिंग के शिखर पर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें: Haunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
इमोशनल होकर फैंस के सामने बयां किया अपना दर्द
इस शानदार कामयाबी और दुनिया भर से मिल रहे प्यार को देखकर नोरा फतेही बेहद इमोशनल हो गईं। नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक पेस्ट शेयर करते हुए अपने इस पूरे सफर को एक रोमांचक रोलर-कोस्टर राइड की तरह बताया।
नोरा ने उन तमाम देशों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके जीवन और करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस ने खुलकर स्वीकार किया कि उनके इस मुकाम तक पहुंचने में 3 अलग-अलग संस्कृतियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
