Maa Inti Bangaaram Day 1: लेडी सुपरस्टार सामंथा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ओपनिंग डे पर 10 करोड़ के पार
Maa Inti Bangaaram Opening Day Collection: समांथा रुथ प्रभु की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मा इंति बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
- Written By: यति सिंह
समांथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Maa Inti Bangaaram Day 1 Collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना पुराना जादू बिखेरने में पूरी तरह कामयाब रही हैं। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ ने सिनेमाघरों में उम्मीद से कहीं ज्यादा धमाकेदार शुरुआत की है।
फिल्म के टीजर और ट्रेलर को देखने के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जो जबरदस्त क्रेज बना हुआ था, वह अब सिनेमाघरों के बाहर लगी लंबी कतारों के रूप में साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस समांथा की इस फिल्म ने पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई करते हुए अपनी ही पिछली फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड तो तोड़ दिए हैं, साथ ही बाकी अभिनेत्रियों की सोलो लीड मूवीज को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।
‘मा इंति बंगारम’ ने पहले ही दिन बंपर कमाई
रिलीजिंग के शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत पकड़ के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन घरेलू बाजार में 5.35 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है।
वर्किंगडे होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसके चलते देश भर के कुल 2,038 शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 36 % रही।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
समांथा ने अपनी ही पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ा
फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ कमाई के मामले में समांथा के करियर के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो रही है। साल 2022 में आई उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘यशोदा’ ने अपने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
वहीं साल 2019 में रिलीज हुई उनकी बेहद पॉपुलर फिल्म ‘ओह! बेबी’ ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ ने इन दोनों ही फिल्मों के लाइफटाइम ओपनिंग आंकड़ों को बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं इस बार तीनों की पत्नी…’ Shreya Sharma के खुलासे से Mastiii 5 को लेकर बढ़ा सस्पेंस
बड़ी अभिनेत्रियों की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा
एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ का जलवा इतना जबरदस्त है कि इसके आगे हाल के दिनों में आई बाकी लीड़ एक्ट्रेस फिल्में कहीं नहीं टिक सकीं। इस कड़ी में अनुष्का शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म ‘घाटी’ भी शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर महज 2.00 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
इसके अलावा रश्मिका मंदाना की अहम रोल वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ भी इसके सामने काफी फीकी नजर आई, जिसने पहले दिन सिर्फ 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इन सभी फिल्मों को पछाड़कर अभिनेत्री समांथा की फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस की रेस में सबसे आगे निकल चुकी है।
