बिमल रॉय की पड़ी नजर, बदल गया जगदीप का करियर, जानें ‘शोले’ के सूरमा भोपाली की कहानी
Jagdeep ने 3-6 रुपये की दिहाड़ी से अपने करियर की शुरुआत की और आगे चलकर हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन बने। ‘शोले’ के सूरमा भोपाली बनकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली।
- Written By: सोनाली झा
जगदीप (फोटो- सोशल मीडिया)
Jagdeep Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर में जब भी बेहतरीन कॉमेडी की बात होती है, तो जगदीप का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। ‘सूरमा भोपाली’ के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए इस अभिनेता ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और खास अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 29 मार्च को उनकी जयंती के मौके पर उनका संघर्ष और सफलता का सफर याद करना खास बन जाता है।
जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उन्होंने बेहद कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। महज 3 रुपये की दिहाड़ी पर बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले जगदीप ने गरीबी और देश विभाजन के कठिन दौर को करीब से देखा। फिल्म अफसाना के सेट पर एक संयोग ने उनकी किस्मत बदल दी। जब एक बाल कलाकार उर्दू संवाद नहीं बोल पाया, तब भीड़ में खड़े जगदीप ने वह संवाद बखूबी निभाया। उनके टैलेंट से प्रभावित होकर निर्देशक ने उनकी दिहाड़ी बढ़ाकर 6 रुपये कर दी और यहीं से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हो गई।
भावुक सीन ने दिलाई कॉमेडी की पहचान
शुरुआत में जगदीप को छोटे-मोटे किरदार ही मिले, लेकिन उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया जब मशहूर निर्देशक बिमल रॉय की नजर उन पर पड़ी। बिमल रॉय ने उन्हें एक फिल्म में रोते हुए देखा और उनकी इमोशनल अभिव्यक्ति से प्रभावित हुए। इसी के बाद उन्होंने जगदीप को अपनी चर्चित फिल्म दो बीघा जमीन में बूट पॉलिश करने वाले लड़के का किरदार दिया, जो हास्य से भरपूर था। बिमल रॉय का मानना था कि जो कलाकार दर्शकों को रुला सकता है, वही उन्हें हंसा भी सकता है और जगदीप इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरे।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
सूरमा भोपाली बनकर अमर हुए
जगदीप ने अपने पांच दशक लंबे करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। शोले में निभाया गया ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार उनके करियर का सबसे यादगार रोल बन गया। इसके अलावा ‘रोटी’, ‘एक बार कहो’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। अपनी अलग शैली, संवाद अदायगी और चेहरे के हाव-भाव से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी को एक नया आयाम दिया।
