मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
Jacqueline Fernandez Case: 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: सोनाली झा
जैकलीन फर्नांडिस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। 200 करोड़ रुपये के कथित जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। कोर्ट ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर, उसकी कथित सहयोगी लीना मारिया पॉल, जैकलीन फर्नांडिस और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने सभी आरोपियों को 3 जून को पेश होकर आरोपों पर औपचारिक हस्ताक्षर करने का आदेश दिया है। इस घटनाक्रम ने लंबे समय से चर्चा में चल रहे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। यह मामला उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसे दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ता अदिति सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए भी करोड़ों रुपये की उगाही का नेटवर्क संचालित किया था।
जैकलीन का नाम कैसे आया सामने
ईडी का आरोप है कि उगाही से हासिल धन का इस्तेमाल विभिन्न माध्यमों से किया गया और इसी पैसे के जरिए कई महंगे उपहार भी दिए गए। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और कथित आपराधिक साजिश से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडिस का नाम तब चर्चा में आया, जब ईडी ने दावा किया कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर की ओर से कई महंगे उपहार और आर्थिक लाभ प्राप्त हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
72nd National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन विजेताओं ने मारी बाजी
विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, खूबसूरत वेडिंग वीडियो ने जीता फैंस का दिल
बेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! स्पेशल डांस नंबर से करेंगे धमाकेदार वापसी
Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जैकलीन फर्नांडिस का पक्ष
हालांकि, एक्ट्रेस लगातार यह कहती रही हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उपहारों के लिए इस्तेमाल किया गया धन कथित तौर पर अवैध गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। जैकलीन ने जांच एजेंसियों के सामने भी यही पक्ष रखा है कि वह कथित अपराध में शामिल नहीं थीं और उन्हें धन के स्रोत की जानकारी नहीं थी।
करियर पर भी पड़ा असर
सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस की नजदीकियों को लेकर बीते कुछ वर्षों में कई खबरें सामने आई थीं। जांच में यह भी आरोप लगाया गया कि सुकेश ने एक्ट्रेस और उनके परिवार को महंगे तोहफे दिए थे। इस मामले के कारण जैकलीन को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा और उनके पेशेवर जीवन पर भी इसका प्रभाव देखने को मिला। अब 3 जून को अदालत में होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
