पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज

Hema Malini Concert: हेमा मालिनी अपने 60 साल के फिल्मी सफर के उपलक्ष्य में आयोजित ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी। यह कार्यक्रम 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
Hema Malini Dream Girl Diamond Jubilee Concert Live Singing Dharmendra Tribute Event
हेमा मालिनी (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Hema Malini Dream Girl Diamond Jubilee Concert: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर अपने प्रशंसकों को खास सरप्राइज देने जा रही हैं। अभिनय, नृत्य और अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दशकों तक दर्शकों का दिल जीतने वाली ‘ड्रीम गर्ल’ अब पहली बार लाइव स्टेज पर गाना गाती नजर आएंगी। अपने फिल्मी करियर के 60 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में हेमा मालिनी का यह नया अंदाज देखने को मिलेगा।

हेमा मालिनी भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब उनके छह दशक लंबे फिल्मी सफर को सेलिब्रेट करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ‘द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि यह हेमा मालिनी के शानदार करियर, उनकी उपलब्धियों और यादगार फिल्मों को समर्पित एक विशेष शाम होगी।

हेमा मालिनी की लाइव कॉन्सर्ट

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि हेमा मालिनी पहली बार दर्शकों के सामने लाइव सिंगिंग करेंगी। बताया जा रहा है कि वह अपनी फिल्मों के कुछ लोकप्रिय गीतों को मंच पर प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा, कार्यक्रम में एक विशेष सरप्राइज सॉन्ग भी शामिल होगा, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। लंबे समय से एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर देखने वाले दर्शकों के लिए यह अनुभव बेहद खास होने वाला है।

लेजेंड्स की कहानी, लेजेंड्स की जुबानी होगी थीम

कार्यक्रम को ‘लेजेंड्स की कहानी, लेजेंड्स की जुबानी’ थीम पर तैयार किया गया है। इसमें हेमा मालिनी अपने करियर के कई अनसुने अनुभव और यादगार पल साझा करेंगी। इस खास शाम में 15 कलाकारों का लाइव ऑर्केस्ट्रा भी मौजूद रहेगा, जो एक्ट्रेस की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों को संगीतबद्ध अंदाज में पेश करेगा। इससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ने की उम्मीद है।

चैरिटी के लिए आयोजित होगा कार्यक्रम

यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य सामाजिक सहयोग भी है। कार्यक्रम से होने वाली आय का उपयोग सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) के समर्थन के लिए किया जाएगा। 10 जुलाई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में एक्टर धर्मेंद्र को भी विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी। ऐसे में हेमा मालिनी के प्रशंसकों के लिए यह शाम यादगार बनने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com