ईवा लोंगरिया की फैन हुईं Jacqueline Fernandez, ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन इवेंट से शेयर की खूबसूरत फोटोज

Jacqueline Fernandez Cannes 2026: जैकलीन फर्नांडिस ने कान्स 2026 से हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया संग तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन और ईवा के सामाजिक कार्यों की जमकर तारीफ की।
Jacqueline Fernandez Praises Eva Longoria Cannes Film Festival
ईवा लोंगरिया की फैन हुईं जैकलीन फर्नांडिस (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Jacqueline Fernandez Praises Eva Longoria: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लाइफ से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शेयर करती हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने गुरुवार को हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ईवा ने उम्मीद, सम्मान, समानता और सभी को बराबर अवसर देने की सोच पर आधारित एक शानदार मंच तैयार किया है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट कीं, जिनमें वह मशहूर आर्ट डेको होटल मार्टिनेज में पोज देती नजर आ रही हैं।

जैकलीन फर्नांडिस ने बालकनी से भी अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं। अन्य फोटोज में एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन के एक इवेंट में ईवा लोंगोरिया को गले लगाती दिख रही हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने फोटोज पोस्ट कर लिखा कि हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया, मारिया ब्रावो आज कान्स में ग्लोबल फाउंडेशन की को-चेयर बनने का मौका देने के लिए आप दोनों का शुक्रिया।

जैकलीन फर्नांडिस ने कही ये बात

जैकलीन फर्नांडिस ने फाउंडेशन की तारीफ करते हुए बताया कि यह सिर्फ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक बदलाव और लंबे समय तक असर पैदा करने का काम भी करता है। उन्होंने लिखा कि मारिया ब्रावो, अलीना पेराल्टा और ईवा लॉन्गोरिया ने उम्मीद, सम्मान, समानता और बेहतर अवसरों की सोच के साथ एक खूबसूरत पहल खड़ी की है। ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनकर मैं खुद को बेहद आभारी महसूस करती हूं, क्योंकि ये हमें याद दिलाते हैं कि इंसानियत और साथ मिलकर काम करने की ताकत कितनी बड़ी होती है।

ईवा लोंगरिया का करियर

ईवा लोंगरिया अमेरिकी एक्ट्रेस, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्हें मुख्य रूप से 2004 से 2012 तक चले हिट टीवी शो 'डेस्परेट हाउसवाइव्स' में 'गैब्रिएल सोलिस' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई थी। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने 'द सेंटिनल', 'ओवर हर डेड बॉडी', 'फॉर ग्रेटर ग्लोरी', 'फ्रोंटेरा', 'लोराइडर्स' और 'ओवरबोर्ड' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें से आखिरी फिल्म के लिए उन्हें 'इमेजेन अवॉर्ड' भी मिला। अभिनय के अलावा, वह एक सफल बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 'अनबिलिवेबल एंटरटेनमेंट' नाम की प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com