- Hindi News »
- Entertainment »
- Jacqueline Fernandes Said This About Cosmetic Surgery Users Got Trolled
कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर जैकलीन फर्नांडिस ने कही ये बात, भड़के यूजर्स ने किया ट्रोल
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री इस वक्त अपने एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2006 में वो मिस यूनिवेर्स का खिताब जीत चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने साल 2009 में रिलीज फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड डेब्यू की थीं। जैकलीन फर्नांडिस अब तक कई बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।
अभिनेत्री बॉलीवुड की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेत्रियों में होती है। वहीं अब जैकलीन फर्नांडिस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी को अफेयर एडवांटेज बताया था। जिसको लेकर अब उनपर भड़के यूजर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं साथ ही उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस के वायरल हो रहे इस वीडियो को पेजेंट इन्फ्लूएंस नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। बता दें कि यह वीडियो साल 2006 का है।
सम्बंधित ख़बरें
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
ईवा लोंगरिया की फैन हुईं Jacqueline Fernandez, ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन इवेंट से शेयर की खूबसूरत फोटोज
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया नया अपडेट, Jacqueline Fernandez बनना चाहती हैं सरकारी गवाह
जैकलीन फर्नांडिस से लेकर रणवीर सिंह, शिखर धवन-सोफी शाइन की शादी पर सेलेब्स ने दी खास बधाई
श्रीलंका को ब्यूटी कांटेस्ट में रिप्रेजेंट करने के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कहा था, ‘मेरा मानना है कि कॉस्मेटिक सर्जरी एक अनफेयर एडवांटेज हैं क्योंकि ये ब्यूटी पेजेंट के कांसेप्ट के खिलाफ है। महिलाओं की नेचुरल ब्यूटी को सेलिब्रेट करना चाहिए। ये बहुत मायने रखता है कि कौन उसे अफोर्ड कर सकता है और कौन उसे अफोर्ड नहीं कर सकता है। ब्यूटी पेजेंट का ये मतलब नहीं होता है।’ उनके इस पुराने वीडियो के सामने आने के बाद अब यूजर्स उन्हें अलग-अलग तरह की बातें कह रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि खुद प्लास्टिक सर्जरी करा कर ऐसी बातें कर रही हैं।
हालांकि, कई फैंस इसे लेकर उनके सपोर्ट में सामने भी आए है। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते और मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में हैं। उनपर सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों के महंगे गिफ्ट लेने का आरोप लगा है।
अगर हम बात करें जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे। अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका दिखाई देंगी। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Jacqueline fernandes said this about cosmetic surgery users got trolled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














