पुरुष, महिला और ब्लाइंड क्रिकेट टीम बनीं विश्व चैंपियन, अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व
Amitabh Bachchan Post: पुरुष, महिला और ब्लाइंड क्रिकेट टीम एक ही साल में विश्व चैंपियन बनीं। इस उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन ने गर्व जताते हुए इसे भारत की सामूहिक ताकत और वैश्विक पहचान का प्रतीक बताया।
- Written By: सोनाली झा
अमिताभ बच्चन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Blog: भारत के लिए क्रिकेट हमेशा सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून, गर्व और एकता का प्रतीक रहा है। जब भी भारतीय टीम मैदान में उतरती है, पूरा देश एक साथ धड़कता है। साल 2025 भारत के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा है। इस वर्ष भारत ने ऐसा कीर्तिमान रचा है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। खास बात यह रही कि केवल पुरुष क्रिकेट टीम ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट टीम और ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने भी एक ही साल में विश्व चैंपियन बनकर देश का नाम रोशन किया है।
तीनों टीमों की यह ऐतिहासिक सफलता भारत की खेल प्रतिभा, कड़ी मेहनत और मजबूत सिस्टम का प्रमाण मानी जा रही है। इस उपलब्धि पर देशभर में जश्न का माहौल है और कई दिग्गज हस्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, जिन्होंने अपनी ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस ऐतिहासिक पल पर गर्व जताया।
अमिताभ बच्चन ने इंडियन क्रिकेटर्स के बारे में कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि एक ही साल में पुरुष, महिला और ब्लाइंड क्रिकेट टीमों का विश्व चैंपियन बनना सिर्फ खेल की जीत नहीं है, बल्कि यह देश की सामूहिक क्षमता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पल यह साबित करते हैं कि भारत अब केवल आर्थिक और तकनीकी विकास की ओर बढ़ता देश नहीं रहा, बल्कि खेल और प्रतिभा के क्षेत्र में भी विश्व स्तर पर अग्रणी बन चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
Imtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता
दिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह
T 5617 – 3 champions World Cricket .. Blind , Women’s, Men .. celebrations ..
WE ARE 1st FIRST WORLD NATION 🇮🇳
JAI HIND — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 6, 2026
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग
बिग बी ने अपने ब्लॉग में यह भी कहा कि भारत को लंबे समय तक ‘थर्ड वर्ल्ड’ देश के तौर पर देखा जाता रहा है, लेकिन इस तरह की ऐतिहासिक उपलब्धियां उस सोच को पूरी तरह बदल देती हैं। उनके मुताबिक, अब दुनिया को भारत को ‘फर्स्ट वर्ल्ड नेशन’ के रूप में देखने की जरूरत है, क्योंकि भारत हर क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस जीत के पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिसे वह आने वाले समय में साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें- अरमान की जान खतरे में! पार्टी के बीच रची गई मौत की चाल, क्या समय रहते बचा पाएगी अभिरा
अमिताभ बच्चन की वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म ‘कल्कि पार्ट 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, उनकी मौजूदगी को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इससे पहले वह 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए थे। प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
