इम्तियाज अली ने साझा किया अनुभव ‘अमर सिंह चमकीला’ का अनुभव, एमी में नामांकन बड़ी उपलब्धि
Imtiaz Ali On Amar Singh Chamkila: फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नामांकन मिला है। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
- Written By: अनिल सिंह
'अमर सिंह चमकीला' को इंटरनेशनल एमी में नामांकन पर इम्तियाज अली ने साझा किया अनुभव
Imtiaz Ali On Emmy Nomination: इम्तियाज ने आईएएनएस से बात करते हुए इस फिल्म के बारे में अपना खास अनुभव साझा किया। ‘अमर सिंह चमकीला’ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नामांकन मिला है।
आईएएनएस से बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा, ”फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक बुजुर्ग शख्स, मिस्टर बेंज, जो 80 के दशक में पंजाब के रोपड़ जिले में पुलिस सुपरिटेंडेंट थे, मुझसे मिले। उस समय पंजाब में काफी दिक्कतें और परेशानी थी, इसलिए मैं थोड़ा घबराया हुआ था कि मिस्टर बेंज फिल्म देखकर नाराज हो सकते हैं या इसे सही नहीं कहेंगे। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
सबसे बड़ी तारीफ
इम्तियाज ने आगे बताया, मिस्टर बेंज ने कहा कि फिल्म ने उन्हें 80 के दशक की घटनाओं की याद दिला दी और वे हैरान थे कि कैसे फिल्म ने उस समय की नाजुक बातों को इतनी सही तरह से दिखाया। यह सुनकर मुझे काफी खुशी हुई और इसे मैंने अपने लिए सबसे बड़ी तारीफ माना।”
ये भी पढ़ें- 35 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया बॉलीवुड एक्टर, सिंगापूर से पहुंचा था चेन्नई एयरपोर्ट
दिलजीत दोसांझ ने किया समर्थन
इम्तियाज ने फिल्म के प्रीमियर के बारे में भी बताया, ”जब हम लिबर्टी सिनेमा में शूटिंग कर रहे थे, जो बॉम्बे का एक पुराना थिएटर है, तो मेरी प्लानिंग थी कि हम प्रीमियर ऐसे ही थिएटर में करें। लेकिन मुझे बताया गया कि यह मार्केटिंग के लिहाज से ठीक नहीं होगा। लेकिन मैंने ऐसा करने पर जोर दिया और इसमें अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी समर्थन दिया और मजाक में कहा, ”मैं आपके साथ हूं, मैं प्रीमियर के खर्चे का आधा हिस्सा वहन करूंगा।”
यादगार बन गया था प्रीमियर
उन्होंने आगे कहा, ”मोनिका शेरगिल ने भी मेरे आइडिया को स्वीकार किया और पुराने तरीके से प्रीमियर करने पर हामी भर दी। इस तरह से यह प्रीमियर एक खास और यादगार अनुभव बन गया। प्रीमियर के दिन भारी ट्रैफिक और खराब मौसम के बावजूद कई लोग पहुंचे। सभी ने इस खास मौके को यादगार बनाने में मदद की।” फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी प्रसिद्ध पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह का किरदार निभाया, जबकि परिणीति चोपड़ा ने उनकी पत्नी अमरजोत कौर की भूमिका अदा की है।
