हैरेसमेंट की हद पार कर रहे पैपराजी, ऋतिक के बेटे को दौड़ाने वाला वीडियो देख भड़के लोग

ऋतिक रोशन के बेटे Hridaan Roshan का एक वीडियो वायरल हुआ है। वह पैपराजी से बचने की कोशिश करते दिख रहा है, तो वहीं पैपराजी उसके पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं जिस पर लोग बेहद गुस्सा हुए हैं।
हैरेसमेंट की हद पार कर रहे पैपराजी, ऋतिक के बेटे को दौड़ाने वाला वीडियो देख भड़के लोग
ऋतिक रोशन के बेटे ऋदान रोशन के संग पैपराजी की हरकत देख भड़के लोग
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Hridaan Roshan Video: पैपराजी की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग पैपराजी की हरकत से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल ऋतिक रोशन के बेटे ऋदान रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बचने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। जबकि पैपराजी ने उन्हें दौड़ा लिया है। 

पैपराजी ऋदान रोशन का वीडियो बनाने की कोशिश में नजर आ रहे हैं, लेकिन पैपराजी की हरकत से लोग नाराज हुए और लोगों का कहना है कि वीडियो बनाने के लिए किसी को दौड़ाना हरासमेंट से कम नहीं है। पैपराजी ने अब हद कर दी है। वीडियो बनाने के लिए किसी को दौड़ा देना यह अपराध की श्रेणी में आता है। 

पैपराजी ने ऋदान के साथ क्या हरकत की 

ऋदान रोशन वाले वीडियो में आप देख सकते हैं। ऋदान एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी अचानक वहां मौजूद पैपराजी उन्हें आवाज लगाते हैं, लेकिन ऋदान उनसे बचकर निकलने की कोशिश करता है। इसी बीच पैपराजी उसके पीछे दौड़ने लगते हैं। ऋदान भी दौड़ता है और तेजी से जाकर अपनी गाड़ी में बैठ जाता है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि ऋदान पैपराजी से बचने की कोशिश कर रहा है, तो वहीं उसके पीछे भाग रहे पैपराजी में से एक कहता है पकड़ो इसे। 

पैपराजी पर भड़के लोग

पैपराजी की इस हरकत को सोशल मीडिया यूजर्स घटिया हरकत बता रहे हैं और कहा जा रहा है कि पैपराजी अब हैरेसमेंट की हद पार कर गए हैं। एक यूजर ने तो इनकी तुलना गिद्धों से कर दी है। एक यूजर ने लिखा है, बच्चा है वह, सचमुच डरा हुआ, उसके पीछे इस तरह से पैपराजी को दौड़ना नहीं चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा निजता भी कोई चीज होती है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा अकेला छोड़ दो उसे बच्चा है वह। 

कानूनी शिकायत दर्ज करने की अपील

पैपराजी की हरकत पर लोगों ने उनके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का यह मानना है कि पैपराजी को किसी भी बच्चों के साथ इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। वीडियो में ऋदान रोशन बेहद डरे हुए नजर आ रहे हैं और शायद यही कारण है कि पैपराजी पर एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। 

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com