Hrithik Roshan Birthday: बचपन में झेली कई परेशानियां, ‘कहो ना…प्यार है’ से बदली यूं किस्मत, जानें पूरी कहानी
Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में एक हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्ष, बीमारी और आत्मविश्वास से भरी कहानी छिपी है, तो चलिए उनके बर्थडे के खास मौके जानते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऋतिक रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hrithik Roshan Life Journey: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। आज वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। दमदार अभिनय, जबरदस्त डांस मूव्स और आकर्षक पर्सनालिटी के चलते ऋतिक ने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन उनकी सफलता की कहानी जितनी चमकदार दिखती है, उतनी ही संघर्षों से भरी भी रही है।
ऋतिक रोशन का ताल्लुक एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से है। उनके पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक हैं, जबकि मां पिंकी रोशन एक गृहिणी हैं। उनके दादा रोशनलाल नागरथ मशहूर संगीतकार थे और चाचा राजेश रोशन हिंदी सिनेमा के नामचीन म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हालांकि, इतने बड़े फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद ऋतिक की राह आसान नहीं रही।
ऋतिक रोशन ने बचपन में झेली मानसिक और शारीरिक परेशानियां
ऋतिक का बचपन कई चुनौतियों के बीच बीता। वह हकलाने की समस्या से पीड़ित थे, जिस कारण लोगों के सामने बोलने में उन्हें काफी परेशानी होती थी। इसके अलावा, उनके हाथ में मौजूद अतिरिक्त अंगूठा भी उनके आत्मविश्वास को प्रभावित करता था। स्कूल में कई बार बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे, जिससे वह खुद को अलग-थलग महसूस करते थे। पहली फिल्म से पहले वह इस अंगूठे को हटवाना चाहते थे, लेकिन मां की सलाह ने उन्हें खुद को स्वीकार करना सिखाया।
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई
अभिनय से राजनीति तक हर क्षेत्र में चमके N T Rama Rao, मुख्यमंत्री बनकर भी जीता लोगों का दिल
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
21 साल की उम्र में आई बड़ी मुश्किल
ऋतिक की जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा तब आई जब 21 साल की उम्र में उन्हें स्कोलियोसिस नाम की गंभीर बीमारी का पता चला। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो जाती है और शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। डॉक्टरों ने यहां तक कह दिया था कि वह कभी डांस नहीं कर पाएंगे। लेकिन ऋतिक ने हार मानने के बजाय कड़ी मेहनत, एक्सरसाइज और अनुशासन के दम पर इस बीमारी को मात दी और बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में अपनी पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर विवाद, इंटीमेट सीन को लेकर ट्रोल हुईं गीतू मोहनदास, निर्देशक ने दिया करारा जवाब
‘कहो ना… प्यार है’ से बदली किस्मत
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और ऋतिक रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने धूम 2, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, सुपर 30, और वॉर जैसी सफल फिल्मों से अपनी अभिनय क्षमता साबित की।
जल्द आने वाली है एक्टर की ये फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज हो सकती है। आज ऋतिक रोशन न सिर्फ एक सुपरस्टार हैं, बल्कि संघर्ष से जीत की मिसाल भी हैं।
