गदर 2 के बाद एक बार फिर लाहौर में गर्दा उड़ाएगे सनी देओल! पहली बार साथ दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी
Batwara 1947 Release Date: आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी फिल्म बंटवारा 1947 जल्द ही सिनेमाघरों में दिखने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल नजर आने वाले हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
बंटवारा 1947 (सौ. सोशल मीडिया )
Sunny Deol Batwara 1947 Release Date: सनी देओल के सितारें इन दिनों काफी चमक रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म इक्का ने दर्शकों का दिल जीता है, तो दूसरी ओर जल्द ही सनी बड़े पर्दे पर भी एक्शन करते हुए नजर आएगे।
पिछले काफी समय सनी देओल की ये फिल्म सुर्खियों में है। इस फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच बंटवारा 1947 को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी महीने में इस फिल्म का दूसरा टीजर भी सामने आ सकता है।
गदर के बाद बंटवारा 1947 में उड़ाएगे गर्दा
यूं तो सनी देओल ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है, लेकिन गदर में दारा सिंह का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसता है। गदर की ही तरह सनी की आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 भी भारत पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है। ये इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक हैं। पहले इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी किया और फिर में बाद में इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है। इस टीजर ने दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी के द्वारा डायरेक्टर किया गया है। इस फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल एक्शन करते हुए नजर आएगे।
सम्बंधित ख़बरें
सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
YRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Jaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
सालों बाद जमेगी प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी
आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म में बरसों बाद फिर से प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी को साथ में देखने मिलेगा। लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा इस फिल्म से अपने फिल्मी सफर में कमबैक करने वाली है। इससे पहले प्रीति और सनी की जोड़ी को द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में साथ देखा गया था।
ये भी पढ़ें :- YRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
कब रिलीज होगी बंटवारा 1947
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बंटवारा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबानी आजमी, करण देओल, अली फजल, खुशी हजारे और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म की कहानी एक नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या ओ जम्याई नई’ पर आधारित है, जिसे प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत द्वारा लिखा गया। इसकी कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद के दौर में लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह नाटक विभाजन की त्रासदी के बीच इंसानियत, सह-अस्तित्व और सांप्रदायिक सौहार्द का भावनात्मक संदेश देता है।
