Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक बड़ा धमाका देखने के लिए मिला है। अभिरा के लिए एक लेटर पार्सल आता है, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी मिली होती है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 13, 2026 | 11:21 AM

ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी जल्द ही एक खतरनाक मोड़ लेने वाली है। कहानी में जल्द ही एक हाई वोल्टेज यू-टर्न आने वाला है।

अरमान के काफी मान मनौव्वल के बाद आखिरकार अभिरा पोद्दार फर्म को दोबारा संभालने के लिए मान गई है। अभिरा के इस फैसले से पूरा पोद्दार हाउस खुशी से झूम उठा है, लेकिन इन चेहरों के बीच एक चेहरा ऐसा भी है जिसके इस खबर से होश उड़ गए है। वो चेहरा कोई और नहीं बल्कि अरमान फूफा संजय है। जो बिल्कुल नहीं चाहता कि अभिरा पोद्दार फर्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए।

संजय ने दिया अभिरा को ओपन चैलेंज

अभिरा के पोद्दार फर्म को संभालने की खबर से ही संजय के तोते उड़ गए थे। लेकिन उसे असली झटका तो तब लगता है जब उसे पता चलता है कि कैसे अभिरा ने अपनी सूझबूझ से मल्होत्रा का हाथ से निकला हुआ केस पोद्दार फर्म के खाते में ले लिया। अभिरा के इस कदम से पूरी मीटिंग में उसकी वाहवाही होती है, जिससे संजय के जख्म और भी ज्यादा हरे हो जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल

Jaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो

Dhamaal 4 Weekend BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धमाल 4 का जादू, 100 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर

प्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास

वो अभिरा की इस कामयाबी को मानने के लिए तैयार ही नहीं होता और उसे ओपन चैलेंज दे देता है। संजय अभिरा से कहता है कि अगर उसमें सच में दम है, तो वो कोई भी केस बिना किसी मदद के सिर्फ अपनी काबिलियत के बलबूते जीत कर दिखा दें, तभी वो एक काबिल वकील मानी जाएगी। अपने फूफा ससुर के इस ओपन चैलेंज को अभिरा भी पूरे टशन के साथ एक्सेप्ट कर लेती है। हमेशा की ही तरह इस बार भी अरमान मजबूती के साथ अभिरा का इस चैलैंज में साथ देने के लिए तैयार है। लेकिन संजय भी इतनी आसानी से कहां हार मानने वाला है, उसने भी अभिरा को रोकने के लिए पूरा मास्टरप्लान तैयार कर लिया है।

पोद्दार हाउस पहुंचा धमकीभरा पार्सल

जब अभिरा और अरमान अपने केस को लेकर तैयारियों में जुटे थे, तभी अभिरा के नाम का एक पार्सल पोद्दार हाउस आता है। इस पार्सल को माधव ले जाकर अभिरा को दे देता है। जैसे ही अभिरा इस पार्सल को खोलती है, उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इस पार्सल में एक जलता हुआ कागज होता है, जिस पर अभिरा के लिए धमकीभरा मैसेज लिखा होता है कि अगर वो जिंदा रहना चाहती है, तो इस केस को लड़ने से पीछे हट जाए।

पार्सल से डर गया पोद्दार परिवार

इस पार्सल ने पूरे पोद्दार परिवार के होश उड़ा दिए हैं। इस पार्सल को देखने के बाद मां विद्या काफी बुरी तरह सहम जाती है और वो अभिरा का हाथ पकड़कर उसे इस केस को लड़ने से मना देती है। लेकिन अभिरा भी विद्या के आगे हाथ जोड़कर खड़ी हो जाती है और कह देती है कि वो किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं है। ऐसा कोई खतरा नहीं है, जो अभिरा शर्मा के आगे बढ़ते हुए कदमों को रोक सकें।

ये भी पढ़ें :- इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल

क्या अरमान लाएगा असली दुश्मन को सामने

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान इस धमकी भरे पार्सल को पहुंचाने वाले का चेहरा बेनकाब कर पाएगा या नहीं? साथ ही ये भी जानना होगा कि क्या अरमान कैसे बिना किसी मदद के अभिरा को इस केस को जिताता है।

Yeh rishta kya kehlata hai spoiler abhira threat parcel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 11:21 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.