‘होमबाउंड’ की रिलीज पर ईशान खट्टर ने शेयर किया फिल्म शूटिंग के शुरुआती दिनों का अनुभव
Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए। एक तस्वीर में ईशान जमीन पर बैठकर फिल्म के सीन को समझ रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर गंभीर भाव हैं।
- Written By: अनिल सिंह
ईशान खट्टर ने साझा की होमबाउंड के शूटिंग की अनदेखी तस्वीर
Homebound Released: जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म होमबाउंड शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म के शुरुआती दिनों का अनुभव शेयर किया।
एक्टर ने उस घर की फोटो भी शेयर की है, जहां फिल्म की सारी शूटिंग हुई थी। ईशान ने फिल्म के सेट पर मस्ती करने का मौका भी नहीं छोड़ा। एक फोटो में ईशान खट्टर ने विशाल को गोद में उठा रखा है। वहीं, कुछ फोटो में गांव के लोग दिख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
वो पहले दिन याद आ रहे हैं
ईशान ने कैप्शन में लिखा, “आज होमबाउंड के रिलीज के दिन वो पहले दिन याद आ रहे हैं जिन्होंने हमें इस कहानी को गहराई से समझने की क्षमता दी…तैयारी…अगस्त 2024।” एक्टर के पोस्ट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म निर्माता नीरज घायवान ने कमेंट कर लिखा, “इन तस्वीरों को फिर देखकर मेरा दिल भारी हो गया है।”
ये भी पढ़ें- सलमान, अरबाज या सोहेल कौन है सबसे ज्यादा अमीर, नेट वर्थ के रेस में कौन आगे
फिल्म के लिए शुभकामनाएं
इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी भेजा है और शायद यही वजह है कि फिल्म की कहानी फैंस के दिलों को छू गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी, जान्हवी कपूर-ईशान खट्टर की जोड़ी और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “इस मास्टरपीस को बनाने में पूरी टीम ने मेहनत की है…फिल्म के लिए शुभकामनाएं।
फिल्म की कहानी
बता दें कि फिल्म की कहानी जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, और विशाल जेठवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरकारी नौकरी पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं लेकिन गरीबी और जातिवाद की वजह से उन्हें कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की कहानी दो दोस्तों की कहानी है। दोनों दोस्त, शोएब और चन्दन, एक छोटे-प्रदेश-उत्तर भारत के गाँव से हैं। दोनों बचपन से बड़े सपने देखते हैं — विशेष तौर पर सरकारी नौकरी, पुलिस में जाना — ताकि उन्हें वह पहचान और सम्मान मिले जो उनके सामाजिक स्थिति या जन्म के कारण उनसे अक्सर छिनी जाती है। वे राष्ट्रीय पुलिस की परीक्षा देने की तैयारी करते हैं। लेकिन जैसे ही वो इस लक्ष्य के करीब आते हैं, कई तरह की चुनौतियाँ सामने आती हैं — जातीय भेदभाव (caste), धार्मिक भेदभाव (religion), सामाजिक असमानता, गरीबी, आर्थिक संघर्ष, और प्रशासनिक झंझट।
