-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Arbaaz Khan Sohail Khan Bollywood Khan Brothers Net Worth
सलमान, अरबाज या सोहेल कौन है सबसे ज्यादा अमीर, नेट वर्थ के रेस में कौन आगे
- Written By: अनिल सिंह
Bollywood Khan Brothers Net Worth: बॉलीवुड के खान ब्रदर्स की बात हो तो लोकप्रियता और संपत्ति के मामले में सबसे आगे सलमान खान हैं। आइए जानते हैं किसके पास कितनी संपत्ति है।

सलमान खान के परिवार में भाइयों की कितनी है नेट वर्थ
Net Worth: बॉलीवुड के खान ब्रदर्स की बात हो और सलमान खान का नाम सबसे ऊपर न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। सलमान सिर्फ खान ब्रदर्स के “भाईजान” ही नहीं, बल्कि करोड़ों फैन्स के भी भाईजान हैं। नेट वर्थ की बात करें तो सलमान की दौलत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है। वो फिल्मों, ब्रांड्स, टीवी शो और अपनी “बीइंग ह्यूमन” फाउंडेशन से पैसा कमाते हैं।
सलमान खान, अरबाज़ खान और सोहेल खान – ये तीनों ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखते हैं, लेकिन लोकप्रियता और संपत्ति के मामले में सबसे आगे सलमान खान हैं। अगर इन तीनों भाइयों की तुलना की जाए तो सलमान न सिर्फ सबसे ज्यादा अमीर हैं बल्कि हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
सलमान खान की नेट वर्थ
सलमान खान की नेट वर्थ लगभग 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, टीवी शो बिग बॉस, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से आता है। सलमान ने मैंने प्यार किया (1989) से करियर की शुरुआत की और हम आपके हैं कौन, तेरे नाम, वांटेड, बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। उनकी स्टार पावर का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी अधिकांश फिल्में 100 से 300 करोड़ क्लब में शामिल होती हैं।
ये भी पढ़ें- कैप्टेंसी टास्क में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, फ्रंटफुट पर खेलने का किया दावा
अरबाज़ खान की नेट वर्थ
अरबाज़ खान की नेट वर्थ सलमान से काफी कम है, लगभग 500–600 करोड़ रुपये। हालांकि वह खुद बड़े स्टार नहीं बन पाए, लेकिन दबंग फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। उनकी एक्टिंग करियर की शुरुआत दरार (1996) से हुई, जिसके लिए उन्हें विलेन के तौर पर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने प्यार किया तो डरना क्या, मालामाल वीकली और हैलो ब्रदर जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी पहचान सबसे ज्यादा सलमान के साथ दबंग सीरीज से जुड़ी।
सोहेल खान की नेट वर्थ
सोहेल खान की नेट वर्थ करीब 350–400 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने बतौर डायरेक्टर औज़ार (1997) से करियर की शुरुआत की और बाद में प्यार किया तो डरना क्या, हैलो ब्रदर और मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर किया। एक्टर के तौर पर सोहेल ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन प्रोडक्शन और निर्देशन में उन्होंने अपनी जगह बनाई।
सलमान खान सबसे आगे हैं
तीनों भाइयों ने कभी न कभी एक साथ भी फिल्मों में काम किया है, जैसे कभी अलविदा ना कहना में कैमियो और हैलो ब्रदर जैसी फिल्में। लेकिन दर्शकों की नज़र में सलमान ही वो चेहरा हैं जो “खान ब्रदर्स” की असली पहचान बनते हैं। कुल मिलाकर, संपत्ति और स्टारडम दोनों ही मामलों में सलमान खान सबसे आगे हैं। अरबाज़ और सोहेल ने भी अपने-अपने स्तर पर फिल्म इंडस्ट्री में योगदान दिया है, लेकिन सलमान का प्रभाव, उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और लोकप्रियता के सामने कहीं छोटा पड़ जाता है। यही वजह है कि सलमान को सिर्फ खान ब्रदर्स का ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार कहा जाता है।
बहनों की नेट वर्थ
अलवीरा खान अग्निहोत्री सलमान खान की बहन हैं ,वो एक फिल्म निर्माता और फैशन डिजाइनर के रूप में कार्यरत, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 269 करोड़ है। अर्पिता खान भी सलमान खान की बहन हैं। वो एक इंटीरियर डिजाइनर, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 134 करोड़ है।
Salman khan arbaaz khan sohail khan bollywood khan brothers net worth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













