-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ishaan Khatter Upcoming Movie The Homebound Fan Message Release Date
सूजी आंखें…भारी आवाज के बाद भी ईशान खट्टर ने की फैंस से अपील, ‘द होमबाउंड’ को लेकर कही ये बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ishaan Khatter Movies: ईशान खट्टर ने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नई फिल्म ‘द होमबाउंड’ को लेकर अपनी दिल की बातें शेयर कीं। इस वीडियो में उनकी आंखें सूजी हुई नजर आईं।

ईशान खट्टर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Homebound Release Date: बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द होमबाउंड’ को लेकर सुर्खियों में बनए हुए हैं। इसी बीच हाल ही उन्होंने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया है। जिसमें एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘द होमबाउंड’ के बारे में फैंस से सीधे बात की।
दरअसल, इस वीडियो में ईशान की आंखें सूजी हुई और उनकी आवाज भी थकान के कारण भारी लग रही थी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और पिछले कुछ दिनों की व्यस्तताओं ने उन्हें काफी थका दिया।
ईशान खट्टर ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में ईशान ने कहा कि “नमस्कार दोस्तों। मेरी आंखें सूजी हुई हैं और आवाज़ भारी है। मैं पिछले कुछ दिनों से बहुत बिजी था, लेकिन मैं अपने फैंस से सीधे जुड़ना चाहता हूं। मेरी फिल्म ‘द होमबाउंड’ आ रही है। यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है और मैं इसे लेकर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने फैंस से अपील की कि वे सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का आनंद लें।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
‘द होमबाउंड’ को लेकर कही ये बात
फिल्म ‘द होमबाउंड’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल, टीआईएफएफ (Toronto International Film Festival) और मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया। खास बात यह है कि कान्स में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शक नौ मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट करते रहे, जिससे फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ईशान ने कैप्शन में लिखा, “आजकल शायद ज्यादा कलाकार सीधे अपने फैंस से जुड़ने का मौका नहीं देते, लेकिन मैं हमेशा ईमानदारी से अपने दर्शकों से बात करना चाहता हूं। मेरी फिल्म ‘द होमबाउंड’ 26 सितंबर 2025 को रिलीज हो रही है। आप सभी इसे सिनेमाघरों में देखें और अपना प्यार भेजें।”
ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee: जिम वियर में रानी चटर्जी ने अपने लुक से धड़का दिया फैंस का दिल
फिल्म के स्टारकास्ट
इन सबके बीच अगर फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो ‘द होमबाउंड’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है और इसमें ईशान खट्टर अहम रोल निभाए हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में हैं। देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब फिल्म दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ishaan khatter upcoming movie the homebound fan message release date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













