नीरज घेवान की ऑस्कर एंट्री ‘होमबाउंड’ अब जल्द OTT पर होगी रिलीज, जानें फिल्म की कहानी और खासियत
Homebound OTT: नीरज घेवान की चर्चित फिल्म ‘होमबाउंड’, जो 2025 में भारत की ऑस्कर एंट्री की। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जानें इसकी कहानी, कलाकार और फिल्म की खास बातें।
- Written By: स्नेहा मौर्या
होमबाउंड फिल्म (फोटो- सोर्स,सोशल मीडिया)
Neeraj Ghaywan Homebound Release On OTT: मशहूर फिल्म डायरेक्टर नीरज घेवान अपनी गहरी और दिल को छू लेने वाली कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। 2015 की ‘मसान’ के बाद उन्होंने एक बार फिर दर्शकों को भावनाओं से भरी एक संवेदनशील फिल्म ‘होमबाउंड’ दी। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई ना कर सकी हो, लेकिन दुनिया भर के फिल्म समारोहों में इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब वही फिल्म थिएटर मिस करने वाले दर्शकों के लिए OTT पर रिलीज की जा रही है।
दरअसल, ‘होमबाउंड’ का निर्देशन और लेखन नीरज घेवान ने किया है। इसकी कहानी न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित बशारत पीर के लेख पर आधारित है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 21 मई 2025 को कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां दर्शकों ने 9 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इसके बाद यह फिल्म भारत की ओर से 90वें अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर्स) के लिए आधिकारिक एंट्री चुनी गई। हालांकि, 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसे केवल 4.79 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
सम्बंधित ख़बरें
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Amaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
क्या है ‘होमबाउंड’ की कहानी?
यह कहानी उत्तर भारत के छोटे से गांव मापुर के दो दोस्तों शोएब (ईशान) और चंदन (विशाल) की है। दोनों पुलिस अधिकारी बनकर अपने और अपने परिवार की सामाजिक पीड़ा को खत्म करना चाहते हैं। कहानी जाति और धर्म से मिलने वाले सम्मान और अपमान के संघर्ष को बारीकी से दिखाती है।
इस सफर में उनकी मुलाकात सुधा (जाह्नवी कपूर) से होती है, जो एक दलित लड़की है और अपनी पढ़ाई के दम पर सामाजिक बंधनों से बाहर निकलने का सपना देखती है। पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट एक साल तक नहीं आता, मजबूरियां बढ़ती हैं और हालात दोनों को गुजरात के सूरत में मजदूरी करने पर मजबूर कर देते हैं। तभी कोरोना महामारी का प्रकोप आता है और कहानी एक बेहद मार्मिक मोड़ लेती है।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19: ‘जनानी’ शब्द पर अमाल मलिक और मालती चाहर में जोरदार बहस, फरहाना भट्ट ने भी दिया रिएक्शन
क्यों देखें यह फिल्म?
- नीरज घेवान की संवेदनशील कहानी कहने की शैली
- धर्म और जाति आधारित भेदभाव पर गहरा संदेश
- ईशान, विशाल और जान्हवी की बेहतरीन परफॉर्मेंस
- भावनाओं और वास्तविकता से भरपूर सिनेमाई अनुभव
OTT पर कब और कहां देखें?
‘होमबाउंड’ आधिकारिक तौर पर 21 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अगर आप दमदार एक्टिंग और समाज के असल मुद्दों को दिखाती फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘होमबाउंड’ आपको जरूर छू जाएगी।
