प्रभास की ‘सलार 2’ में डॉन ली की एंट्री से रोमांचित हुए फैंस, महामुकाबला का कर रहे इंतजार
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सलार 2' के बारे में ताजा अपडेट सामने आई है। फिल्म में प्रभास के साथ हॉलीवुड कलाकार डॉन ली नजर आएंगे। फैंस रोमांचित हो उठे हैं और महा मुकाबला देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: प्रभास की फिल्म ‘सलार 2’ में हॉलीवुड अभिनेता डॉन ली नजर आने वाले हैं। यह खबर सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गई है। फैंस प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सलार 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कमेंट में उन्होंने यह कहा है कि वह प्रभास और डॉन ली के बीच में महामुकाबला देखने के लिए बेताब हैं।
साउथ सिनेमा की बेहतरीन फिल्में हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देती है। लेकिन अब साउथ की ही एक फिल्म में हॉलीवुड के कलाकार भी नजर आएंगे। यह साउथ सिनेमा और हॉलीवुड का संगम दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। प्रभास की फिल्म वैसे तो पूरे देश में धूम मचाती है। बाहुबली और कल्कि ने देश और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई, तो वहीं प्रभास की अगली फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ गया है। प्रभास की अपकमिंग फिल्म में हॉलीवुड कलाकार डॉन ली नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- धनुष के साथ कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ से आया बड़ा अपडेट, शुरू हुई शूटिंग !
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
हॉलीवुड एक्टर डॉन ली ने अपने इंस्टाग्राम पर 5 सेकंड का बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें सलार 2 के पोस्टर को दिखाया गया, उन्होंने इस पोस्ट की तारीफ की और थम्स अप का इमोजी बना कर इसे साझा किया था। डॉन ली की इसी पोस्ट को होमब्ले फिल्म्स ने फिर से पोस्ट करके इस बात की पुष्टि कर दी कि वह प्रभास के साथ काम करने वाले हैं और इसी के बाद से दर्शकों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- थाईलैंड में बजा बॉलीवुड का डंका, सोनू सूद बनाए गए ब्रांड एंबेसडर
प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सलार 2’ की अगर बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ डॉन ली के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रीया रेड्डी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है और अब डॉन ली के फिल्म से जुड़ने की खबर के बाद से दर्शकों का रोमांच फिल्म को लेकर और बढ़ गया है।
