थाईलैंड में बजा बॉलीवुड का डंका, सोनू सूद बनाए गए ब्रांड एंबेसडर

कोरोना महामारी के दौरान लोगों के मसीहा बन उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को थाईलैंड में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है, उन्हें टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। दुबई और स्विट्जरलैंड के थाईलैंड में बॉलीवुड का डंका बज रहा है।
Sonu Sood Becomes Brand Ambassador of Thailand
थाईलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर और एडवाइजर बनने के मौके पर विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं: सोनू सूद
Updated on

मुंबई: कोरोना महामारी के दौरान नेशनल हीरो बने सोनू सूद को थाईलैंड की तरफ से विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है, उन्हें टूरिज्म डिपार्टमेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सोनू सूद से पहले विदेश में बॉलीवुड का डंका शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे कलाकार पहले ही बजा चुके हैं। शाहरुख खान को दुबई का एंबेसडर बनाया गया। वहीं रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड के एंबेसडर हैं। अब इस कड़ी में सोनू सूद का नाम भी जुड़ गया है और वह थाईलैंड के एंबेसडर बन गए हैं।

सोनू सूद के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो उनका नाम इतना बड़ा नहीं था। साउथ की फिल्मों में काम कर रहे थे और बॉलीवुड में उन्हें इक्का-दुक्का फिल्म बतौर विलेन मिल जाया करती थी। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान वह नेशनल हीरो बनकर उभरे। संकट में फंसे लोगों के लिए वह मसीहा बन गए। देखते ही देखते उन्हें नेशनल हीरो कहां जाने लगा और अब उन्होंने थाईलैंड में एक बड़ा सम्मान प्राप्त किया है। खुद इस बात की जानकारी सोनू सूद ने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर दी है।

सोनू सूद ने इस बात में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मैं थाईलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर और एडवाइजर बनने के मौके पर विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। परिवार के साथ मेरी पहली इंटरनेशनल ट्रिप इस खूबसूरत देश में ही थी। अब मैं इस रोल के जरिए थाईलैंड के कल्चर और हेरिटेज को प्रमोट करने के लिए उत्साहित हूं। इतना सारा प्यार और बधाई के लिए आपका शुक्रिया।

सोनू सूद ने इस मौके पर अपनी तस्वीर भी साझा की है, जिसमे वो थाईलैंड के कुछ अधिकारियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सोनू सूद के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें कमेंट्स के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com