Hina Khan: रमजान है थोड़ी शर्म करो, हिना खान को सोशल मीडिया पर मिली यूजर्स की नसीहत
Hina Khan In Short Dress Makes Reels for Instagram: हिना खान ने रमजान में शॉर्ट ड्रेस पहनी तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नसीहत दे रहे हैं कि रमजान है थोड़ी शर्म करो, हिना खान के फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
हिना खान ने रमजान में बनाई रील्स, भड़क गए धर्म के ठेकेदार बोले- थोड़ी शर्म करो
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। पिछले साल 2024 को उन्होंने अपनी बीमारी का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह किस तरह से हिम्मत के साथ इस बीमारी का सामना कर रही हैं। कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उसके बावजूद वह जिंदादिली से अपना जीवन बिता रही है। रमजान के महीने में उन्होंने रोजा और इफ्तारी से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। इंस्टाग्राम रील्स में उन्होंने खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को उनका अंदाज पसंद नहीं आया तो वह उन्हें धर्म के नाम पर नसीहत देने लगे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं हिना खान रील्स में खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा कर रही हैं। वीडियो उन्होंने फनी अंदाज में बनाया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन कुछ यूजर्स रमजान के महीने में उनके रील्स बनाने और शॉर्ट ड्रेस की वजह से बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि रमजान का महीना है थोड़ी शर्म कर लो, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, बीमारी कम हो गई है तो यह अल्लाह को भूल गई हैं। वहीं दूसरी तरफ हिना खान के फैंस ने हिना की तारीफ की है और बताया है कि वह इस बीमारी से लड़ने का बहाना ढूंढ रही हैं, ऐसे में उन्हें खुश रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन हुए जख्मी, वॉर 2 के सेट पर एक्सीडेंट, रोकी गयी फिल्म की शूटिंग
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
आगरा में फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; VIDEO वायरल
लंदन में खुला Haldiram’s का पहला आउटलेट, लंबी कतारों में दिखे भारतीय; वायरल VIDEO ने जीता दिल
JCB मशीन पर चढ़कर टायर के साथ युवक ने किया खतरनाक स्टंट, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा; बढ़ा हादसा टला
साल 2024 में हिना खान के फैंस तब बेहद मायूस हो गए थे जब हिना खान ने अपनी बीमारी का ऐलान किया था। हिना खान ने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और वह तीसरे स्टेज में हैं। इसके लिए उन्होंने कीमोथेरेपी के जरिए अपना उपचार भी शुरू कर दिया है। जिसके बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। हिना खान ने बड़ी हिम्मत के साथ ट्रीटमेंट में हिस्सा लिया और वह अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं और खुद से जुड़ी जानकारी फैंस तक पहुंचती रहती हैं।
