JCB मशीन पर चढ़कर टायर के साथ युवक ने किया खतरनाक स्टंट, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा; बढ़ा हादसा टला
JCB Stunt Viral Video : एक युवक JCB मशीन के लोडर पर चढ़कर टायर के साथ खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता है। स्टंट के दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर पड़ता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
JCB Dangerous Stunt : आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग किसी भी हद तक जाने लगे हैं। कई लोग ऐसे स्टंट करते हैं जो उनकी जान तक को खतरे में डाल सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक JCB मशीन के लोडर पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता नजर आता है।
हालांकि उसका यह प्रयास सफल नहीं होता और कुछ ही सेकंड में पूरा मामला उल्टा पड़ जाता है। वीडियो देखने के बाद लोग इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं और दूसरों को ऐसे स्टंट से बचने की सलाह दे रहे हैं।
वो अलग ही लेवल का बंदा था 😃 इसको पता नहीं कौनसी चूल थी जो शायद गिरने के बाद निकल गई होगी pic.twitter.com/nNl1pdrYzB — Gurdayal Singh (@Gurdayal_1984) July 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
बाइसन के पास जाना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला; खौफनाक VIDEO वायरल
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
JCB पर चढ़कर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक JCB मशीन के लोडर बकेट पर खड़ा है। उसके हाथ में एक बड़ा टायर है, जबकि नीचे अलग-अलग आकार के दो और टायर रखे हुए हैं। युवक टायर को सिर के ऊपर उठाकर पीछे की तरफ फेंकने की कोशिश करता है, लेकिन टायर का वजन ज्यादा होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ जाता है।
अगले ही पल वह सीधे नीचे रखे टायरों पर गिर पड़ता है। गिरने से बड़ी चोट तो नहीं लगती, लेकिन जिस टायर को वह उठा रहा था, वह उसके पैर के पास गिरता है, जिससे चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर साफ समझ आता है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती थी।
ये खबर भी पढ़ें : टॉय ट्रेन से टकराई टैक्सी, ड्राइवर बोला- ट्रेन गलत साइड से आ रही थी; वीडियो देख लोग हैरान
लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने सलाह दी
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Gurdayal_1984 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “वो अलग ही लेवल का बंदा था, इसका पता नहीं कौन सी चूल थी जो शायद गिरने के बाद निकल गई होगी।” वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “करना क्या चाहता था, यही समझ नहीं आया।” दूसरे ने कहा, “वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चूल तो निकल गई होगी, लेकिन हड्डी भी टूट सकती थी।” कई लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी।
