लंदन में खुला Haldiram’s का पहला आउटलेट, लंबी कतारों में दिखे भारतीय; वायरल VIDEO ने जीता दिल
London Haldiram Outlet : लंदन के Leicester Square में Haldiram's के पहले आउटलेट के खुलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। लंबी कतारों में भारतियों ने अपने पसंदीदा और देसी स्वाद का लुत्फ उठाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Haldiram in London : भारत के लोकप्रिय फूड ब्रांड Haldiram’s ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वेयर में अपना पहला आउटलेट शुरू किया है और इसके खुलते ही वहां लोगों की लंबी कतारें लग गईं। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर वैष्णवी और उमेश के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लिखा गया है, “POV: लंदन में हल्दीराम का पहला आउटलेट और यहाँ मौजूद हर भारतीय का वीकेंड का प्लान एक जैसा था।“ वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि क्या आप भी इस कतार में लगना पसंद करेंगे।
लंदन में खुला Haldiram’s का पहला आउटलेट
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि नए आउटलेट के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी हुई है। कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ भारतीय स्नैक्स, चाट, मिठाइयों और नॉर्थ इंडियन खाने का स्वाद लेने पहुंचे। Haldiram’s लंबे समय से भारत के सबसे लोकप्रिय फूड ब्रांड्स में शामिल रहा है।
भुजिया, नमकीन, मिठाइयों और चोले-भटूरे जैसे व्यंजनों के कारण यह कई भारतीय परिवारों की यादों का हिस्सा बन चुका है। विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए यह आउटलेट सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि अपने देश के स्वाद और यादों से जुड़ने का जरिया भी माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : बाइसन के पास जाना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला; खौफनाक VIDEO वायरल
लंबी कतारों में दिखे भारतीय, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने Haldiram’s के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की सराहना करते हुए लिखा कि अब विदेश में भी भारतीय स्वाद आसानी से मिल सकेगा। वहीं कुछ लोगों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर अपनी राय भी साझा की।
हालांकि प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं, लेकिन लीसेस्टर स्क्वेयर स्थित इस पहले आउटलेट के बाहर लगी लंबी कतारों ने यह जरूर दिखा दिया कि भारतीय समुदाय और स्थानीय फूड लवर्स में Haldiram’s को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कई लोगों का कहना है कि उनके लिए यह सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि भारत की यादों और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा एक खास अनुभव है।
