आगरा में फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; VIDEO वायरल
Refrigerator Ice Shivling : आगरा के एक घर में फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वीडियो वायरल होने के बाद आस्था और विज्ञान के बीच बहस छिड़ गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Shivling Ice Formation : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है। एक घर के फ्रिज के अंदर जमी बर्फ की आकृति को लोगों ने भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग जैसा माना।
परिवार के सदस्यों ने जब फ्रिज के अंदर बनी इस आकृति को देखा तो उन्हें यह शिवलिंग जैसी लगी। धीरे-धीरे इसकी जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग उस घर में पहुंचने लगे। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई।
A Shivling-like ice formation has mysteriously appeared inside the refrigerator of a house in Agra, UP. Locals are comparing it to the sacred ice lingam at the Amarnath Cave. Worship and rituals have already begun, and devotees have started offering prayers and gifts. pic.twitter.com/4F8JDPLGdY — Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लंदन में खुला Haldiram’s का पहला आउटलेट, लंबी कतारों में दिखे भारतीय; वायरल VIDEO ने जीता दिल
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
उमरिया में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को चादर में उठाकर सड़क तक लाए ग्रामीण, महिलाओं ने रोड पर रोप दिया धान
आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
फ्रिज के अंदर बनी बर्फ की आकृति
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई श्रद्धालु इस बर्फ की आकृति के सामने पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कुछ लोगों ने जलाभिषेक किया और “हर हर महादेव” के जयकारे भी लगाए। देखते ही देखते एक सामान्य घर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देश में अमरनाथ यात्रा भी चल रही है। कई लोगों ने फ्रिज में बनी इस आकृति की तुलना अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग से की। हालांकि, इस घटना का अमरनाथ यात्रा या किसी धार्मिक स्थल से कोई आधिकारिक या धार्मिक संबंध नहीं बताया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : लंदन में खुला Haldiram’s का पहला आउटलेट, लंबी कतारों में दिखे भारतीय; वायरल VIDEO ने जीता दिल
लोगों ने शिवलिंग मानकर की पूजा-अर्चना
इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कई श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार और आस्था का प्रतीक मान रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह फ्रिज के अंदर तापमान और नमी के कारण बनी एक सामान्य प्राकृतिक बर्फ की आकृति हो सकती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना आस्था और विज्ञान दोनों दृष्टिकोणों से चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल बड़ी संख्या में लोग इस बर्फ की आकृति को देखने के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि कई लोग इसे प्राकृतिक प्रक्रिया मानते हुए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिक कारणों पर भी विचार करने की बात कह रहे हैं।
