- Hindi News »
- Entertainment »
- Hina Khan Entry In The Show Swayamvar Mika Di Vote Will Help The Singer To Choose The Bride
‘स्वयंवर-मीका दी वोट’ शो में मारी हिना खान एंट्री, सिंगर को दुल्हन चुनने में करेंगी मदद, देखें प्रोमो
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: शो ‘स्वयंवर-मीका दी वोट’ (Swayamvar Mika Di Vohti ) दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है और वे मीका के वोट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स और मीका के बीच दिखाए गए सीक्वेंस को दर्शक खूब एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं मीका भी शो में आए हर कंटेस्टेंट को समझने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि वो अपने लिए सही फैसला ले सकें। इतना ही नहीं मीका को शादी से जुड़े टिप्स देने और लड़की चुनने में उनकी मदद करने के लिए अब तक कई बड़ी हस्तियां शो में आ चुकी हैं। इसी बीच टीवी की फेवरेट बहू हिना खान (Hina Khan) जल्द ही शो में नजर आने वाली हैं।
‘स्वयंवर-मीका दी वोट’ में नजर आई हर लड़की टास्क पूरा कर मीका का दिल जीतने में लगी है, जिसके चलते मीका को अपना जीवनसाथी चुनने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब इस शो के अपकमिंग एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस और दर्शकों की फेवरेट हिना खान मीका की मदद करती नजर आने वाली हैं। शो में वो न सिर्फ मीका को लड़की चुनने में मदद करेंगी, बल्कि कंटेस्टेंट्स को मीका का दिल जीतने के लिए कई तरह के सुझाव भी देती नजर आएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ईद की मेहंदी पर ट्रोल हुईं हिना खान, खूबसूरती के बीच रोज़े न रखने पर लोगों ने उड़ाया मजाक
शोर मचाते पैपराजी को हिना खान ने रोका, फिर फैंस के साथ ली ढेरों तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन
पति रॉकी और परिवार के सपोर्ट से मजबूत बनीं हिना खान, बोलीं- मैंने खुद को कभी मरीज नहीं माना
टीवी वेडिंग पर हिना खान का बड़ा बयान, अविका गौर के पति मिलिंद को बताया ‘एक नंबर का कंजूस’
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली हिना खान ने मीका के स्वयंवर में पहुंचकर अपना अनुभव साझा किया है। ‘स्वयंवर-मीका दी वोटी’ शो के सेट पर पहुंची हिना खान कहती हैं, ”स्वयंवर-मीका दी वोटी का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह शो मीका को पहली बार एक अलग तरीके से देखने का मौका देता है। मैं इस शो में आने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मीका के इतने प्रशंसक, ये लड़कियां जो उनसे शादी करना चाहती हैं, उन्हें देखकर मैं भी बहुत खुश हूं। अब जब मैं इस शो में आई हूं तो जरूर कुछ खास होने वाला है। इस स्पेशल एपिसोड की शुरुआत एक स्पेशल परफॉर्मेंस के साथ होगी और भी बहुत कुछ, जिसमें कुछ अहम फैसले लिए जाएंगे और मीका अपना वोट डालने के लिए एक कदम आगे बढ़ेंगे।
Hina khan entry in the show swayamvar mika di vote will help the singer to choose the bride
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














