नए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव
Himesh Reshammiya Movie Updates: सूरज बड़जात्या की नई फिल्म ‘येह प्रेम मोल लिया’ में हिमेश रेशमिया की एंट्री हो गई है। वह आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म के लिए 7 गाने तैयार करेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हिमेश रेशमिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का वर्किंग टाइटल फिलहाल Yeh Prem Mol Liya बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स की ओर से इसके नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है।
फिल्म के म्यूजिक में हिमेश रेशमिया की एंट्री
इस फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट यह है कि म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश इस फिल्म के लिए कुल सात गाने तैयार कर रहे हैं, जो कहानी के भावनात्मक पहलुओं को और मजबूत बनाएंगे।
गौरतलब है कि हिमेश पहले भी सूरज बड़जात्या के साथ प्रेम रतन धन पायो में काम कर चुके हैं। उस फिल्म के गाने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी साथ आ रही है, जिससे म्यूजिक को लेकर फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
दिल को छूने वाले गानों पर रहेगा खास फोकस
रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज बड़जात्या चाहते हैं कि फिल्म के गाने सरल, भावनात्मक और हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाले हों। खास तौर पर उनका फोकस ऐसे गानों पर है, जो सिर्फ शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-देहात में भी लोकप्रिय हो सकें।
यह भी खास बात है कि पहली बार आयुष्मान खुराना की किसी फिल्म के लिए हिमेश रेशमिया अपनी आवाज देने जा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को इस नई म्यूजिकल जोड़ी से कुछ अलग और खास सुनने की उम्मीद है।
फिल्म के टाइटल और प्रोडक्शन को लेकर चर्चा
कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि फिल्म का नाम बदलकर ‘डकैत’ किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल यह प्रोजेक्ट ‘Yeh Prem Mol Liya’ नाम से ही आगे बढ़ रहा है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी अंतिम घोषणा होना बाकी है। इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘Splitsvilla X6’ में दो कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त हाथापाई, कपड़े फेंकने से शुरू हुआ झगड़ा बना बड़ा बवाल
कुल मिलाकर, सूरज बड़जात्या की इस नई फिल्म में नए ‘प्रेम’, नई जोड़ी और नए म्यूजिक के साथ दर्शकों को एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी देखने को मिल सकती है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
