कौन है टीवी की सबसे महंगी नागिन? तेजस्वी प्रकाश ने मौनी रॉय और प्रियंका चाहर चौधरी को भी पछाड़ा
Highest Paid Naagin: टीवी की सबसे महंगी नागिन तेजस्वी प्रकाश हैं, जिन्होंने नागिन 6 के लिए 2.5 लाख प्रति एपिसोड फीस ली। मौनी रॉय की फीस 1 लाख थी जबकि प्रियंका चाहर को 1.5 लाख फीस मिल रही है।
- Written By: अनिल सिंह
Mouni Roy To Priyanka Chahar Highest Paid Naagin (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mouni Roy To Priyanka Chahar Highest Paid Naagin: टेलीविजन की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक, एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो ‘नागिन’ हमेशा चर्चा में रहा है। इस शो ने कई अभिनेत्रियों को रातोंरात सुपरस्टार बनाया और उनकी फीस को लेकर भी हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। वर्षों से ‘नागिन’ के अलग-अलग सीज़न में कई नामचीन एक्ट्रेसेस ने काम किया है, लेकिन फीस के मामले में सबसे महंगा कौन रहा है, इस पर एक लिस्ट सामने आई है।
दावा है कि तेजस्वी प्रकाश अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली ‘नागिन’ हैं, जिन्होंने पहले की नागिन एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है।
प्रति एपिसोड कितनी फीस लेती हैं TV की ‘नागिन’ एक्ट्रेसेस?
| एक्ट्रेस का नाम | नागिन सीज़न | प्रति एपिसोड फीस (अनुमानित) |
| तेजस्वी प्रकाश | नागिन 6 | 2.5 लाख (पहले ₹ 2 लाख) |
| मौनी रॉय | नागिन 1 & 2 | 1-2 लाख |
| प्रियंका चाहर चौधरी | नागिन 7 (आगामी) | 1.5 लाख |
| अनिता हस्सनंदनी | नागिन 3 (ग्रे शेड रोल) | 1 लाख |
| अदा खान | नागिन 1 & 2, बाद में कैमियो | 70-90 हज़ार |
| सुरभि ज्योति | नागिन 3 | 60 हज़ार |
| सुरभि चंदना | नागिन 5 | 60 हज़ार |
| निया शर्मा | नागिन 4 | 40 हज़ार |
ये भी पढ़ें- नितिन गडकरी ने फराह खान को दिखाया गोबर से बना पेंट, बताया 135 से 89 किलो वजन कम करने का सीक्रेट
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
तेजस्वी प्रकाश हैं सबसे महंगी नागिन
अगर बात सबसे महंगी नागिन की हो, तो तेजस्वी प्रकाश इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
नागिन 6 में उनके किरदार को ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली, जिसके बाद वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली नागिन बन गईं।
दावा है कि तेजस्वी को इस शो के लिए पहले ₹ 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड दिए गए और बाद में एक्ट्रेस की फीस बढ़ाकर ₹ 2.5 लाख रुपये कर दी गई।
मौनी रॉय से प्रियंका चाहर चौधरी तक
मौनी रॉय: नागिन की शुरुआत से ही मौनी रॉय इस किरदार की पहचान बन गई थीं। माना जाता है कि उन्होंने प्रति एपिसोड ₹ 1 से 2 लाख रुपये लिए थे, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
प्रियंका चाहर चौधरी: अब सबकी नजरें नागिन 7 पर टिकी हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी नई नागिन के रूप में नजर आने वाली हैं। फैन फॉलोइंग के दम पर वह शो को नई ऊंचाई तक ले जा सकती हैं। दावा है कि प्रियंका चाहर चौधरी को ₹ 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस दी जा रही है, जो तेजस्वी से कम है।
अन्य एक्ट्रेसेस: अदा खान (₹ 70-90 हज़ार), सुरभि ज्योति (₹ 60 हज़ार), सुरभि चंदना (₹ 60 हज़ार) और निया शर्मा (₹ 40 हज़ार) ने भी अपनी फीस के साथ इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अनिता हस्सनंदनी ने नागिन 3 में अपने ग्रे शेड्स वाले किरदार के लिए ₹ 1 लाख रुपये चार्ज किए थे।
