Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परेश रावल, अक्षय और सुनील शेट्टी को एक साथ देख बोले फैंस, हेरा फेरी 3 की शुरू हुई तैयारी

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को एक साथ देख कर फैंस उछल पड़े हैं। फैंस को लग रहा है हेरा फेरी 3 की तैयारी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी क्या है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 16, 2025 | 03:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी तीनों को एक साथ देखकर फिल्म हेरा फेरी की याद आ जाती है और यह तीनों एक साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए तो हेरा फेरी 3 की बातें होने लगी। दर्शकों को लग रहा है कि हेरा फेरी 3 की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हुआ है। ऐसे में लोगों यह कयास गलत भी नहीं है।

साल 2000 में हेरा फेरी नाम की एक फिल्म आई थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म ऐसी थी कि 3 घंटा आप एक अलग दुनिया में पहुंच जाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कॉमेडी ऐसी थी जिसने दर्शकों को गुदगुदाया और फिल्म को बड़ी हिट साबित किया। साल 2006 में हेरा फेरी का दूसरा भाग आया। इसे दिवंगत निर्देशक नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी मौजूद थी लेकिन उसके बाद से हेरा फेरी 3 का इंतजार हो रहा है। फिल्म को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन हाल ही में वह विवाद खत्म हो गया है। ऐसे में अब उम्मीद है कि जल्द ही हेरा फेरी 3 की शुरुआत होगी और दर्शकों का इंतजार खत्म होगा।

ये भी पढ़ें- टॉम क्रूज से मिली अवनीत कौर, टीवी और बॉलीवुड के बाद करेंगी हॉलीवुड का…

सम्बंधित ख़बरें

OMG 3 Cast: 28 साल बाद अक्षय कुमार संग बनेगी रानी मुखर्जी की जोड़ी, जल्द शुरू होगी ओएमजी 3 की शूटिंग

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को मारी लात, खिलाड़ी कुमार ने किया पत्नी को अनोखे अंदाज में विश

Year Ender 2025: इन बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने दमदार अभिनय से साल भर बांधे रखा दर्शकों का ध्यान

Akshay Kumar Viral Video: दिव्यांग फैन के लिए खुद क्लिक की सेल्फी, सोशल मीडिया पर छाए अक्षय कुमार

परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी तीनों एक साथ जब एयरपोर्ट पर दिखाई दिए तो लोगों की धड़कनें बढ़ गई और उन्हें यह लगने लगा की हेरा फेरी 3 की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा, हालांकि फिल्म की तैयारी अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से विवाद खत्म हुआ है यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की शुरुआत भी होगी और यह फिल्म प्रदर्शित भी होगी और दर्शकों को एक बार फिर अक्षय कुमार परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी देखने का मौका मिलेगा।

अक्षय कुमार बीते काफी समय से फ्लॉप फिल्मों का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में हेरा फेरी 3 उनके करियर को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है। हालांकि उनकी ताजा प्रदर्शित फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है लेकिन यह फिल्म अजय देवगन की सिंघम अगेन है, जिसमें वह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी भूमिका मुख्य नहीं है। फिर भी यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म के जरिए भी उनकी फ्लॉप फिल्मों सिलसिला टूटा जरूर है। उम्मीद यह है कि हेरा फेरी 3 कि अगर शुरुआत होती है तो वह अक्षय कुमार के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Hera pheri 3 akshay kumar suniel shetty paresh rawal spotted together at airport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 09:31 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Paresh Rawal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.