हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट ने नम की फैंस की आंखें, लिखा- धरम जी की कमी ताउम्र खलेगी
Hema Malini First Post Dharmendra Death: धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने धर्मेंद्र को एक प्यारे पति, दोस्त और मार्गदर्शक बताया।
- Written By: सोनाली झा
हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट ने नम की फैंस की आंखें
Hema Malini First Post After Husband Dharmendra Demise: धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश को शोक में डूबो दिया है। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के बीच गहरा सन्नाटा फैल गया। बेटे सनी देओल और बॉबी देओल की भावुक पोस्ट के बाद, आखिरकार धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने तीन दिन बाद चुप्पी तोड़ते हुए एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र की कुछ फोटोज शेयर की। साथ में उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। हेमा ने अपने पोस्ट में लिखा कि धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे, एक प्यारे पति, हमारी बेटियों ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, मेरे दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में सबसे जरूरी इंसान। दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे।
हेमा मालिनी का इमोशनल पोस्ट
उन्होंने आगे लिखा कि धर्मेंद्र ने अपने सहज, विनम्र और मिलनसार स्वभाव से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि हर परिचित का दिल जीत लिया था। हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र की लोकप्रियता, सादगी और उनकी मानवीय अपील उन्हें हर दौर में एक आइकॉनिक शख्सियत बनाती है। हेमा ने अपने संदेश में ये भी लिखा कि एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में धर्मेंद्र की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। लेकिन उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर यह नुकसान शब्दों में व्यक्त ही नहीं किया जा सकता। उनकी कमी ताउम्र खलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Kriti Sanon Cocktail 2: शूटिंग खत्म, लेकिन यादें अभी बाकी! कृति सेनन ने शेयर किए कॉकटेल-2 के खास पल
Jagapathi Babu Reaction: जान्हवी कपूर के सपोर्ट में बोलें जगपति बाबू, कहा- ‘उन्होंने निर्देशों का पालन किया’
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
ये भी पढ़ें- शबाना आजमी ने की फरहान अख्तर की तारीफ, बोलीं- 120 बहादुर में दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस
फैंस भी हुए भावुक
उन्होंने स्वीकार किया कि भले ही अब धरम जी उनके साथ नहीं हैं, लेकिन उनके साथ बिताए वर्षों की अनगिनत यादें उन्हें हमेशा संबल देंगी। हेमा मालिनी की इस पोस्ट पर लाखों लोगों की प्रतिक्रिया आई है। फैंस से लेकर फिल्म जगत तक, हर कोई इस जोड़ी के अमर प्यार और धर्मेंद्र की विनम्र छवि को याद कर रहा है। धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक भारी क्षति है। 60 साल से अधिक के करियर में उन्होंने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी हर तरह की भूमिकाओं को अमर कर दिया। उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।
