Dharmendra Story: धर्मेंद्र के शराब पीने से सनी देओल को होता था दर्द, जानें दिलचस्प किस्सा

Dharmendra and Sunny Deol: धर्मेंद्र शराब के शौकीन थे, लेकिन अपने बेटे सनी देओल को कभी भी शराब में सहज नहीं देखना चाहते थे। एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया कि सनी ने उनकी आदतों से सीख ली।
Sunny Deol used to feel pain due to Dharmendra drinking interesting story
धर्मेंद्र के शराब पीने से सनी देओल को होता था दर्द
Published on: 
Updated on: 

Dharmendra drinking Interesting Story: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और जल्दी ही हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। अपनी दमदार भूमिकाओं के साथ-साथ वे अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते थे, जिसमें शराब पीने की आदत भी शामिल थी। धर्मेंद्र ने हमेशा खुले तौर पर स्वीकार किया था कि उन्हें शराब पसंद थी, लेकिन उन्होंने यह भी महसूस किया कि उनके बेटे सनी देओल कभी भी शराब में सहज नहीं थे।

1983 में सनी देओल की पहली फिल्म ‘बेताब’ रिलीज़ से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने अपने बेटे की परवरिश और उनके फिल्मी करियर के बारे में खुलकर बात की। धर्मेंद्र ने कहा कि सनी ने उनकी गलतियों से सीखा है। उन्होंने बताया था कि देखिए, वह स्मोकिंग नहीं करता और शराब नहीं पीता। ऐसा लग रहा था कि धर्मेंद्र मानते थे कि उनकी ये आदतें ही सनी के शराब से दूर रहने की वजह बनीं।

ग्लिट में रहते थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने उन पलों को भी याद किया जब उन्होंने अपने बेटों के सामने शराब पी थी। उन्होंने कहा था कि जब भी मैं खुद के लिए ड्रिंक डालता था, सनी के चेहरे पर जो दर्द दिखाई देता था, उसे देखकर मुझे ग्लिट होता था। उसने मुझे नशे में देखा और वह दुखी होता था। बॉबी की तरह वह सीधे कुछ नहीं कह सकता था, लेकिन उसकी आंखों की भाषा में दर्द साफ दिखता था।" धर्मेंद्र ने यह मानते हुए कहा कि सनी ने समझ लिया कि शराब से किसी का भला नहीं होता।

धर्मेंद्र की फैमिली

इसी बातचीत में धर्मेंद्र ने सनी के अफेयर के बारे में भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा था कि सनी देओल कभी किसी अफेयर में नहीं पड़ेंगे। वे जानते हैं कि ये सिर्फ काम में रुकावट डालते हैं। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना, हेमा मालिनी से शादी की थी। इस दौरान हेमा से उनकी बेटी ईशा भी थी। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में हुआ। वे 89 वर्ष के थे। उनके परिवार में छह बच्चे सनी, बॉबी, अजीता, विजेता, ईशा और अहाना और दो पत्नियां, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com