‘हैप्पी पटेल’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, आमिर खान की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, जानें कहां पाएंगे देख
Aamir Khan Movie On OTT: आमिर खान की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। थिएटर में फ्लॉप रही फिल्म को नेटफ्लिक्स पर नया मौका मिलने जा रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हैप्पी पटेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Happy Patel OTT Release: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ अब बड़े पर्दे के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब मेकर्स इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं।
‘हैप्पी पटेल’ OTT पर रिलीज को तैयार
थिएटर में फीका रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म को OTT पर लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि आमतौर पर आमिर खान अपनी फिल्मों को यूट्यूब पर रिलीज करने का प्रयोग करते रहे हैं। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को OTT की बजाय यूट्यूब पर स्ट्रीम किया था। लेकिन इस बार उन्होंने अलग रास्ता अपनाते हुए ‘हैप्पी पटेल’ को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।
कब और कहां देखें फिल्म?
‘हैप्पी पटेल’ को नेटफ्लिक्स पर 1 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। पोस्ट के साथ दिया गया कैप्शन भी काफी दिलचस्प है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
बॉक्स ऑफिस पर रही कमजोर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में इसका कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपये रहा, जो उम्मीद से काफी कम था। यही वजह है कि अब इसकी OTT रिलीज को फिल्म के लिए दूसरा मौका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- अनुराग डोभाल बने पिता, ‘राम नवमी’ पर घर आई खुशियां, वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसे शेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जासूस बनने का सपना देखता है। अचानक उसे एक खतरनाक मिशन सौंपा जाता है, जिसमें उसे एक वैज्ञानिक को बचाना होता है। इस मिशन के दौरान उसके सामने कई चुनौतियां और रोमांचक मोड़ आते हैं।
फिल्म में मोना सिंह ने खलनायिका का किरदार निभाया है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाता है। वहीं, इमरान खान और आमिर खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में कमजोर प्रदर्शन के बाद ‘हैप्पी पटेल’ OTT पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।
