IND vs PAK: टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार पहले बैटिंग कर चुकी है टीम इंडिया, जानें क्या रहे हैं नतीजे?
India vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के R प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। इससे पहले टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 6 बार पहले बैटिंग कर चुकी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए का अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्पिन के लिए मददगार पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। यह स्कोर बड़े मैच के लिहाज से काफी प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी में भारत का रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इससे पहले 6 बार पहले बल्लेबाजी की है। इनमें से 4 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा। आंकड़े बताते हैं कि जब भी भारत ने पहले बल्लेबाजी की है, ज्यादातर मौकों पर टीम ने दबदबा दिखाया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला 2007 वर्ल्ड कप में खेला गया था। वह मैच टाई रहा था और भारत ने बॉल आउट में जीत दर्ज की थी। उसी टूर्नामेंट के फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने थीं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे और पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
अहम मुकाबलों की झलक
साल 2012 में अहमदाबाद में खेले गए टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 181 रन ही बना सकी और भारत ने 11 रन से जीत हासिल की। वहीं 2013-14 की सीरीज में भारत ने 133 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान ने वह मैच 5 विकेट से जीत लिया था। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया था। हालांकि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे और पाकिस्तान को 6 रन से मात दी थी।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
कोलंबो में बनाया गया 175 रन का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस पारी में ईशान किशन ने 77 रन बनाकर अहम योगदान दिया। उनकी तेज बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस तरह बड़े मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है और कोलंबो में भी टीम ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है।
