Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा को मिला गणपति बप्पा का आशीर्वाद, नहीं होगा तलाक
Govinda and Sunita Ahuja Seen Together: गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मिलकर गणपति बप्पा की स्थापना कर तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। वहीं, कपल का साथ दिखना फैंस के लिए राहत भरी खबर साबित हुआ।
- Written By: सोनाली झा
गोविंदा और सुनीता आहूजा को मिला गणपति बप्पा का आशीर्वाद
Govinda and Sunita Ahuja Divorce Rumors: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी फिल्मों, बयानों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनके और पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते पर तलाक की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। चर्चाओं का दौर इतना तेज था कि कहा जा रहा था सुनीता ने गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। इन अफवाहों से उनके चाहने वालों में चिंता का माहौल था।
लेकिन गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दोनों ने मिलकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। मंगलवार को गोविंदा और सुनीता को एक साथ बप्पा का स्वागत करते हुए देखा गया। दोनों ने मिलकर घर पर धूमधाम से गणपति की स्थापना की और फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आ रहे हैं।
VIDEO | Actor Govinda’s wife Sunita Ahuja, dismissing divorce rumours, says, “There is no controversy. We have come here to seek the blessings of Lord Ganpati.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Q7HAXRqcPK — Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2025
सम्बंधित ख़बरें
टीवी स्टार्स ने किया कन्या पूजन, कपिल शर्मा से सुरभि-दिव्यांका तक ने खिलाया भोग और बच्चों को दिए गिफ्ट
ईद पर छलका जरीन खान का दर्द, मां की तबीयत और दुनिया की हालत से टूटीं एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
ईद पर ‘भाईजान’ का हुआ दीदार, बीमारी के बाद सलीम खान की पहली झलक देख इमोशनल हुए फैंस, VIDEO वायरल
ईद की मेहंदी पर ट्रोल हुईं हिना खान, खूबसूरती के बीच रोज़े न रखने पर लोगों ने उड़ाया मजाक
तलाक पर सुनीता आहूजा का जवाब
मीडिया ने जब उनसे तलाक की अफवाहों को लेकर सवाल किया तो सुनीता ने अपने मस्तीभरे अंदाज में कहा कि तुम लोग कंट्रोवर्सी सुनने आए हो या बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए? कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। वहीं गोविंदा ने उसी वक्त जोर से गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष कर माहौल को और भी पॉजिटिव बना दिया। यह वीडियो सामने आते ही फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई, DDLJ गाने पर किया रोमांस
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को यूं साथ देखकर बहुत अच्छा लगा। दूसरे ने लिखा कि बप्पा का आशीर्वाद आपके रिश्ते को हमेशा यूं ही बनाए रखे। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन हर बार यह झूठी साबित हुईं। बता दें, गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। लंबे समय से दोनों एक-दूसरे के साथ सुख-दुख में खड़े रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर उनकी जोड़ी को साथ देख फैंस खुश हैं।
