Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2 Show:आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर खुलकर बोले गौरव खन्ना, इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात

Gaurav Khanna Emotional Lock Upp 2: लॉकअप 2 में गौरव खन्ना की एंट्री से आकांक्षा चमोला के तलाक के ड्रामे में नया ट्विस्ट आ गया है, जहां एक्टर ने अपनी पत्नी की बाइसेक्सुअलिटी का खुलकर सपोर्ट किया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 10, 2026 | 07:26 AM

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gaurav Khanna Lock Upp 2: फेमस रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा देखने को मिल रहा है। ‘लॉकअप सीजन 2’ की चर्चित प्रतियोगी आकांक्षा चमोला के दावों के बाद अब उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना ने जेल के अंदर कदम रख दिया है। गौरव की इस अचानक एंट्री ने न सिर्फ आकांक्षा को चौंका दिया है, बल्कि शो के भीतर और बाहर चल रही सारी अटकलों पर से भी पर्दा उठा दिया है।

नेशनल टीवी पर दोनों सितारों के बीच हुई इस बातचीत ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।गौरव खन्ना ने जेल के भीतर आते ही सबसे पहले आकांक्षा को गले लगाया। गौरव ने इमोशनल होते हुए अपनी पत्नी से कहा कि उनके बयानों की वजह से बाहर उनकी जिंदगी में काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पूरी दुनिया उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बना रही है।

लीगल तौर पर अब भी हैं दोनों साथ

गौरव खन्ना ने शो के दौरान एक सबसे बड़े भ्रम को दूर किया है। बाहर आम जनता को लग रहा है कि इस कपल का काफी समय पहले ही तलाक हो चुका है, लेकिन असलियत कुछ और ही है।

सम्बंधित ख़बरें

Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी

Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज

ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती

Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक

गौरव ने साफ किया कि मई के महीने में रियलिटी शो का हिस्सा बनने से ठीक पहले दोनों ने सिर्फ अलग रहने का फैसला किया था। अभी तक कोर्ट में तलाक से जुड़ी कोई भी याचिका दायर नहीं की गई है। कोर्ट के अनुसार वे दोनों आज भी पति-पत्नी हैं।

ट्रोल्स के तीखे हमलों पर आकांक्षा का जवाब

वहीं इस पूरे मामले पर आकांक्षा ने भी अपनी स्थिति साफ करने की कोशिश की। उन्होंने जेलर फराह खान के सामने कहा कि ‘उन्होंने शो में सिर्फ पिछले 18 महीनों से अलग रहने की बात स्वीकार की थी। इसके साथ ही आकांक्षा ने ‘लॉकअप सीजन 2’ की शुरुआत से ठीक पहले कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का जिक्र किया था।

आकांक्षा चमोला कहना है कि अगर बाहर बैठे लोग दो वयस्कों के आपसी सहमति से अलग होने की बात को समझ नहीं पा रहे हैं, तो यह सोशल मीडिया ट्रोल्स की अपनी प्रोब्लम है।

ये भी पढ़ें: Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज

बाइसेक्सुअलिटी के राज पर मिला पति का साथ

‘लॉकअप सीजन 2’ के दौरान आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने के राज पर भी खुलकर बात की। जेलर फराह खान ने इस बात को सबके सामने रखा कि गौरव को आकांक्षा की इस सच्चाई के बारे में शादी के बंधन में बंधने से पहले से ही पता था।

एक्टर गौरव ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए एक सच्चे पार्टनर की तरह अपनी पत्नी का पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि जब आप किसी इंसान से सच्चा प्रेम करते हैं, तो आपको उसकी हर सच्चाई और कमियों को पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए।’

Gaurav khanna lock upp 2 divorce rumours emotional statement latest episode

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 07:26 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Farah Khan
  • OTT News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.