- Hindi News »
- Entertainment »
- From Kati Patang To Bawarchi Rajesh Khanna Became A Bollywood Superstar By Doing These Hit Films
‘कटी पतंग’ से लेकर ‘बावर्ची’ तक, ये हिट फिल्में कर राजेश खन्ना बने थे बॉलीवुड ‘सुपरस्टार’
- Written By: उज्वला धारपवार

From ‘Kati Patang’ to ‘Bawarchi’, Rajesh Khanna became a Bollywood ‘superstar’ by doing these hit films: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की आज 79वीं जयंती है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन आज हम उनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी सुपरहिट साबित हुईं और यकीन मानिए अगर आप भी इन फिल्मों को देखेंगे तो राजेश खन्ना के दीवाने जरूर हो जाएंगे। देखें लिस्ट-
1 आंनद
राजेश खन्ना साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘आनंद’ में अहम किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। यह फिल्म जितनी बेहतरीन है, इसके गाने भी उतने ही शानदार हैं। फिल्म एक कैंसर पेशेंट की जिंदगी पर आधारित है, जिसे देखकर दर्शन कई बार इमोशनल हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Katrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर
मंदाना करीमी ने कहा अलविदा इंडिया, बोले- मेरी आवाज यहां नहीं सुनी जाएगी, फैंस हुए हैरान
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
2 अमर प्रेम
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर प्रेम’ का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था, इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला और आज भी फैंस इस फिल्म को चाव से देखना पसंद करते हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर नजर आए थे। फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘पुष्पा आई हेट टियर्स’ सुनकर आज भी दर्शक झूम उठते हैं।
3 इत्तेफाक
साल 1969 में रिलीज हुई ‘इत्तेफाक’ फिल्म में राजेश खन्ना के अपोजिट अभिनेत्री नंदा नजर आई थीं। यह बॉलीवुड की पहली नॉन इंटरवल फिल्म थी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखने के बाद दर्शक आखिर तक यही सोचते रहते हैं कि कातिल कौन है। फिल्म काफी रोमांचक है।
4 बावर्ची
साल 1972 में रिलीज हुई ‘बावर्ची’ को ऋषिकेश मुखर्जी ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ जया बच्चन, असरानी, उषा किरण और ए. के हंगल जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।
5. कटी पतंग
‘कटी पतंग’ 1971 में रिलीज हुई थी। इस ड्रामा फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में आशा पारेख एक विधवा की भूमिका के दिखाई दी थी, वहीं राजेश खन्ना उनके पड़ोसी का रोल निभाते नजर आए थे। फिल्म में निभाए अभिनेता के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
From kati patang to bawarchi rajesh khanna became a bollywood superstar by doing these hit films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














