-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Former Chairman Pahlaj Nihalani Supported Tamil Actor Vishal Said Cbfc Openly Taking Bribe
तमिल एक्टर विशाल का पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने किया समर्थन, बोले- खुलेआम रिश्वत ले रही CBFC
- Written By: संदीप पांडे

Photo Credit - ANI
मुंबई : तमिल (Tamil) एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल (Vishal) ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘मार्क एंटनी’ (Mark Antony) के हिंदी संस्करण को पास करने के लिए सेंसर बोर्ड को 6.5 लाख रुपये घूस देने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर इस वक्त खलबली मची हुई है। वहीं सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) ने विशाल के द्वारा सेंसर बोर्ड पर लगाए गए आरोप का सपोर्ट किया है। उन्होंने तो यह तक कह दिया कि जब केंद्र सरकार बनी थी तब मैंने सुना था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, लेकिन सीबीएफसी खुलेआम रिश्वत ले रही है।
पहलाज निहलानी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि प्रोड्यूसर विशाल सच कह रहे हैं। उन्होंने सेंसर बोर्ड को अपनी फिल्म को पास करने के लिए 6.5 लाख रुपये रिश्वत दिए हैं। जिसके प्रूफ के तौर पर उन्होंने रुपये भेजे गए बैंकों का डिटेल भी शेयर किया है। पहलाज निहलानी ने सीबीएफसी के सच से पर्दा उठाते हुए कहा कि यह पुरानी प्रथा है। जब केंद्र सरकार बनी तब मैंने सुना था कि ‘ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’, लेकिन सीबीएफसी खुलेआम रिश्वत ले रही है। चेयरमैन न तो ऑफिस आते हैं और न ही रोजमर्रा का काम देखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
#WATCH | On actor Vishal’s allegations, former CBFC Chairman Pahlaj Nihalani says, “It is true that the producer himself has said that he has paid the bribe… This is old practice… He has exposed the CBFC very well…When this(Central) government was formed, we heard ‘Na… pic.twitter.com/ECFHyGBfu7 — ANI (@ANI) September 29, 2023
जांच के लिए सीनियर ऑफिसर को भेजा गया है मुंबई
वहीं दूसरी तरफ विशाल द्वारा सेंसर बोर्ड पर घूस लेने के लगाए गए आरोप के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी एक्शन में आई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि इस मामले की जांच के लिए सीनियर ऑफिसर को मुंबई भेजा गया है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, “एक्टर विशाल ने सीबीएफसी में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है और इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को 29 सितंबर को जांच करने के लिए मुंबई भेजा गया है।”
The issue of corruption in CBFC brought forth by actor @VishalKOfficial is extremely unfortunate. The Government has zero tolerance for corruption and strictest action will be taken against anyone found involved. A senior officer from the Ministry of Information & Broadcasting… — Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 29, 2023
घूस देने के अलावा नहीं था कोई दूसरा ऑप्शन
गौरतलब है कि एक्टर विशाल ने 28 सितंबर को अपने एक्स अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई के सेंसर बोर्ड अफसरों को अपनी फिल्म ‘मार्क एंटनी’ (Mark Antony) के हिंदी वर्जन को पास करने के लिए 6.5 लाख रुपये का घूस दिया है।
#Corruption being shown on silver screen is fine. But not in real life. Cant digest. Especially in govt offices. And even worse happening in #CBFC Mumbai office. Had to pay 6.5 lacs for my film #MarkAntonyHindi version. 2 transactions. 3 Lakhs for screening and 3.5 Lakhs for… pic.twitter.com/3pc2RzKF6l — Vishal (@VishalKOfficial) September 28, 2023
विशाल ने आगे कहा कि उनके पास घूस देने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं था क्योंकि उनकी इस फिल्म में बहुत कुछ दांव पर लगा है। साइंस फिक्शन तमिल भाषा फिल्म ‘मार्क एंटनी’ 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में विशाल डबल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा एस जे सूर्या, रितु वर्मा और सुनील जैसे कई स्टार्स दिखाई दे रहे हैं।
Former chairman pahlaj nihalani supported tamil actor vishal said cbfc openly taking bribe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














