फातिमा सना शेख ने वियतनाम वेकेशन की यादगार तस्वीरें कीं शेयर, एक्ट्रेस का दिखा मस्ती भरा अंदाज
Fatima Sana Shaikh News: फातिमा सना शेख हाल ही में वियतनाम घूमने गई थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फातिमा सना शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Fatima Sana Shaikh Vietnam Vacation: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हाल ही में वियतनाम वेकेशन पर गई और उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस यात्रा की कुछ यादगार तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में फातिमा अपने मस्ती भरे अंदाज और सादगी भरी स्टाइल के साथ नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान तुरंत खींचा।
दरअसल, तस्वीरों में फातिमा ने व्हाइट कट-स्लीव टॉप और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए थे। उनके खुले बाल और साधारण लुक ने उनकी ताजगी और प्राकृतिक खूबसूरती को और निखारा। पहली तस्वीर में वह एक कैफे में बैठकर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी मुस्कान दर्शकों का दिल जीत रही है। दूसरी तस्वीर में कैफे का माहौल और टेबल पर रखा ताजा नारियल भी दिखाई दे रहा है। बाकी तस्वीरों में फातिमा का सेल्फी लेने का अंदाज और उनका चुलबुलापन साफ झलक रहा है।
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
फातिमा ने अपनी पोस्ट में मजेदार अंदाज में लिखा, “एक पोस्ट काफी नहीं था। राउंड 2 मेरे 1.5 दिन के वेकेशन का।” इससे पता चलता है कि उनकी यह यात्रा थोड़ी छोटी लेकिन बेहद यादगार रही। फैंस ने भी उनकी स्टाइल, पोज़ और ट्रिप की तारीफ करते हुए कमेंट्स की झड़ी लगा दी।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
फातिमा सना शेख को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘दंगल’, ‘लूडो’, और ‘थार’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं, जिससे फैंस उनके करीब महसूस करते हैं।
ये भी पढ़ें- इंडियाज़ गॉट टैलेंट में आकाश-अभिषेक की ‘अजब बैलेंसिंग एक्ट’, सिद्धू और मलाइका रह गए हैरान
एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फातिमा मनीष मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह विजय वर्मा के साथ रोमांटिक भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म की पृष्ठभूमि पुरानी दिल्ली की गलियों और पंजाब की कोठियों पर आधारित है। यह फिल्म एक रोमांचक प्रेम कहानी पर केंद्रित है, जिसमें जुनून और अनकही चाहत की गहराई को दिखाया गया है। हालांकि, फातिमा की यह यात्रा और उनके नए प्रोजेक्ट्स फैंस के लिए बेहद रोमांचक हैं और अब वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और अपडेट्स ने दर्शकों में उत्सुकता और उत्साह बढ़ा दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
