Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फातिमा सना शेख ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया बड़ा खुलासा, कपिल शर्मा हुए शर्म से लाल

नेटफ्लिक्स का पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में हाल ही में फातिमा सना शेख पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 27, 2025 | 08:30 PM

फातिमा सना शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन दर्शकों का दिल जीत रहा है। पहले एपिसोड में सलमान खान के धमाकेदार आगमन के बाद अब शो में फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की स्टारकास्ट ने दस्तक दी, और इस एपिसोड में खूब मस्ती और हंसी के पल देखने को मिले।

नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पर हाल ही में शो का एक मजेदार प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें फिल्म के कलाकार कपिल शर्मा के साथ मंच पर दिखाई दिए। इस एपिसोड में फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल और निर्देशक अनुराग बसु शामिल हुए।

कपिल शर्मा के शो पर पहुंचीं फातिमा सना शेख 
शो के दौरान जब कपिल शर्मा ने फातिमा सना शेख से पूछा कि उन्हें कैसा बॉयफ्रेंड चाहिए, तो फातिमा ने झट से जवाब देते हुए कहा, “बिल्कुल आपके जैसा!” यह सुनकर कपिल शर्मा एक पल को शर्मिंदा हो गए, वहीं ऑडियंस ठहाके लगाकर हंसने लगी। यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस मजेदार केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिपाशा बसु: ‘डस्की ब्यूटी’ जिसने रंग के तानों को चुनौती देकर बनाई पहचान, ठुकराए कई ऑफर

विजय सेतुपति ने प्रिया भवानी शंकर की फिल्म ‘हॉटस्पॉट 2’ का ट्रेलर किया रिलीज

संजय कपूर ने याद किया 25 साल पुराना पहला निगेटिव रोल, ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ ने दिया आत्मविश्वास

‘राहु केतु’ में काम कर पूरा हुआ पुलकित के बचपन का सपना, मां को बताया ताकत

बात यहीं नहीं रुकी। कपिल ने आदित्य रॉय कपूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि, “आपके साथ जो भी एक्ट्रेस काम करती हैं, उनकी शादी हो जाती है, तो अब क्या फातिमा और सारा की बारी है?” इस पर आदित्य भी मुस्कुरा दिए, और सभी मेहमान ठहाके मारकर हंसने लगे।

ये भी पढ़ें- फराह खान ने बेटी दिवा संग शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार

इस एक्टर संग जुड़ा एक्ट्रेस का नाम
हाल ही में फातिमा का नाम विजय वर्मा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। खबरें थीं कि विजय, तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद फातिमा को डेट कर रहे हैं। दोनों को मुंबई के एक कैफे में साथ देखा गया था, जहां वे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। हालांकि, एक इंटरव्यू में फातिमा ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वे और विजय सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

अब बात करें फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की, तो अनुराग बसु निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म में रिश्तों और इमोशन्स की खूबसूरत कहानियों को दिखाया गया है। फिल्म 4 जुलाई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।

Fatima sana shaikh big revelation about her boyfriend in kapil sharma show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 08:30 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kapil Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.