फराह खान ने सोनाक्षी-जहीर के घर को बताया ‘महबूब स्टूडियो’, प्रेग्नेंसी अफवाहों पर भी किया सवाल
Sonakshi Sinha News: फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग में इस बार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर पहुंचीं। उनका आलीशान घर देखकर फराह हैरान रह गईं और प्रेग्नेंसी अफवाहों पर भी मजाक किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फराह खान, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Farah Khan Visit Sonakshi Sinha: बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान इन दिनों अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फराह अपने कुक दिलीप के साथ अक्सर सेलेब्स के घर जाकर उनके साथ खाना बनाती और ढेर सारी मस्ती करती नजर आती हैं। हाल ही में फराह अपने इस चर्चित व्लॉग के लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के मुंबई स्थित घर पहुंचीं, जहां उनका भव्य और आलीशान आशियाना देखकर वह खुद को हैरानी से रोक नहीं पाईं।
घर के बाहर ही खड़े होकर फराह और दिलीप उसके विशाल गेट को देखकर चौंक गए। दिलीप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतना बड़ा दरवाजा देखकर लग रहा है जैसे किसी फिल्म स्टूडियो में एंट्री करने वाले हों। फराह ने भी हंसते हुए हामी भर दी। घर के अंदर कदम रखते ही फराह ने सोनाक्षी से पूछ लिया कि ये घर है या शूटिंग स्टूडियो। इस पर सोनाक्षी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे शूटिंग के लिए बुकिंग भी ले सकते हैं।
सोनाक्षी-जहीर के अलीशान घर पहुंचीं फराह खान
फराह ने सोनाक्षी-जहीर के घर की तुलना मशहूर महबूब स्टूडियो से कर दी और मजाक में कहा कि उन्होंने तो अपना खुद का स्टूडियो ही बना लिया है। इस दौरान सोनाक्षी ने बच्चों वाली तीन पहियों की स्कूटी दिखाते हुए बताया कि इतने बड़े घर में एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए वही इस्तेमाल होती है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
इस खास मौके पर पूरे परिवार ने साथ मिलकर चंपारण मटन बनाया। व्लॉग में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा और जहीर की मां मुमताज रतनसी भी नजर आईं, जिससे माहौल और भी गर्मजोशी भरा हो गया।
फराह ने कपल के एंटरटेनमेंट एरिया को भी देखा, जहां एक बेहद बड़ा फ्लोटिंग टीवी लगा हुआ है। उसे देखकर फराह ने हैरानी जताई और कहा कि क्या उन्होंने घर में ही थिएटर बना लिया है। इसके अलावा दोस्तों से मिले यूनिक गिफ्ट्स ने भी फराह का ध्यान खींचा, खासतौर पर हूमा कुरैशी की ओर से गिफ्ट किया गया लाल रंग का फ्रिज।
ये भी पढ़ें- ‘कहीं और छू लेते तो क्या हो जाता?’ बयान पर आगबबूला हुईं फलक नाज, बोलीं- ये लोग रावण से भी गए गुजरे..
एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर भी किया मजाक
व्लॉग के दौरान फराह खान ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी मजाक किया। फराह ने हंसते हुए कहा कि शादी के बाद से सोनाक्षी लगातार प्रेग्नेंट ही चल रही हैं। इस पर सोनाक्षी ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वह पिछले 16 महीनों से प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को शादी की थी और तभी से प्रेग्नेंसी की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई हैं।
