Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेलीकॉप्टर को बना दिया रिक्शा, फराह खान ने की बोनी कपूर की तारीफ, बेटी ने भी किया रिएक्ट

हाल ही में फराह खान ने अपने व्लॉग में बोनी कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म में बोनी ने कैसे हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल किया था।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 29, 2025 | 03:32 PM

फराह खान ने की बोनी कपूर की तारीफ ( फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा फराह अपने व्लॉग में भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म से जुड़ा एक अनोखा किस्सा बताया। जिसमें बोनी कपूर ने कैसे हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल किया था।

दरअसल, इस दौरान उन्होंने बोनी कपूर के बारे में कई अनजाने किस्से भी शेयर किए। इसके एक एपिसोड में फराह बोनी कपूर के घर गईं जहां उन्होंने उनके आलीशान महल जैसे घर की झलक दिखाई और बोनी और खुशी से कुकिंग भी करवाई। इस बीच उन्होंने बोनी कपूर के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

रिक्शा की तरह हेलीकॉप्टर को यूज किए थे बोनी
फराह खान ने बोनी कपूर की अमीरी के किस्से बातते हुए कहा कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म पुकार का गाना शूट करने के लिए बोनी ने क्रू को अलास्का के रिमोट एरिया में ले जाने के लिए  करीब 10 हेलीकॉप्टर किराए पर लिए थे। साथ ही फराह ने खुशी कपूर से उनके पिता बोनी कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि ‘आपके पापा शूटिंग के दौरान रिक्शा की तरह हेलीकॉप्टर यूज कर रहे थे।’ वहीं पिता की बात सुनकर खुशी भी मुस्कारने लगी।

सम्बंधित ख़बरें

अजय देवगन का बड़ा इशारा! ‘तान्हाजी’ के 6 साल पूरे, क्या अब आएगा पार्ट 2? कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

नागिन बन छाईं प्रियंका चौधरी, टीवी की बनीं नंबर 1 एक्ट्रेस, अनुपमा और तुलसी को छोड़ा पीछे

मां बनने के बाद बदली परिणीति चोपड़ा की लाइफ, पोस्टपार्टम में खुद को शांत रखने का बताया खास मंत्र

निक जोनस पर फिदा हुईं प्रियंका चोपड़ा, वेकेशन का वीडियो शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन कि फैंस बोले- परफेक्ट कपल

बोनी कपूर अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें, बोनी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म नो एंट्री 2 की तैयारी में हैं। बोनी कपूर की नो एंट्री 2 इस वक्त मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। पिछले लंबे समय से यह वह अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म के पहले भाग में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली ने जैसे सेलेब्स नजर आए थे। वहीं अब इसके पार्ट 2 सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की फीमेल कास्ट की लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म लवयापा में नजर आएंगी खुशी
इसके अलावा फराह की डायरेक्ट की हुई फिल्म लवयापा है। जिसमें खुशी कपूर नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जो वैलेंटाइन वीक के पहले हफ्ते में 7 फरवरी को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म में खुशी के अलावा जुनैद खान, आशुतोष राणा और अन्य कलाकार नजर आएंगे। वहीं इससे पहले जुनैद और खुशी ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं।

Farah khan shared unique story of boney kapoor helicopter was converted into rickshaw

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2025 | 03:27 PM

Topics:  

  • Boney Kapoor
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.