फराह खान और सानिया मिर्जा ने लगाया जबरदस्त ठुमका, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Farah Khan Dance Video: मशहूर फराह खान ने अपनी खास दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फराह खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Farah Khan Dance Video Viral: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और यूट्यूबर फराह खान हमेशा अपने अलग और मजेदार अंदाज से सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे उनकी सुपरहिट फिल्में हों या सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, फराह हर बार फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इस बार फराह ने अपनी खास दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
यह वीडियो फराह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वह और सानिया पिकलबॉल कोर्ट पर ट्रेंडिंग गाने ‘ठुमक-ठुमक’ पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। फराह जहां अपने खास कोरियोग्राफर स्टाइल में ठुमके लगाती दिख रही हैं, वहीं सानिया मिर्जा और उनकी सहेलियां भी उनके साथ कदम मिलाती नजर आती हैं।
फराह खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो
वीडियो को फराह ने मजेदार कैप्शन दिया कि “जब मैं उनसे पिकलबॉल खेलने को कहती हूं, तो ऐसा होता है।” इस वीडियो में दोनों का उत्साह देखते ही बनता है। फैंस फराह की कोरियोग्राफी और सानिया की मस्ती भरी मौजूदगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनकी जोड़ी को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
यह गाना ‘जुत्ती मेरी’ दरअसल फोकटेल्स लाइव सीजन 1 का हिस्सा है। इसे सिंगर नेहा भसीन ने मॉडर्न बीट्स और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट्स जैसे गिटार और पियानो के साथ नए अंदाज में पेश किया है। गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और अब तक कई सेलेब्स इस पर रील बना चुके हैं। इससे पहले दिव्यांका त्रिपाठी, हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार और भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह भी इस गाने पर थिरक चुकी हैं। गाने का म्यूजिक समीर उद्दीन ने तैयार किया है और इसे यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। यह जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक और अमेजन म्यूजिक जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल VIDEO पर फैंस ने लुटाया प्यार
जल्द इस शो में नजर आएंगी मशहूर कोरियोग्राफर
वर्क फ्रंट की बात करें तो फराह खान बहुत जल्द अपने नए शो ‘ऑन्टी किसको बोला’ के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो को उनके यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। खास बात यह है कि शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बतौर जज दिखाई देंगी। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
