Weekend Ka Waar में फराह खान ने घरवालों को दिया रियलिटी चेक, इन 4 कंटेस्टेंट्स में से कौन होगा आउट?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस बार फराह खान कंटेस्टेंट की वाट लगती नजर आईं। उन्होंने सभी घरवालों को रियलटी चेक दिया। साथ ही आज 4 कंटेस्टेंट्स में से किसी का पत्ता कट सकता है।
Weekend Ka Waar में फराह खान ने घरवालों को दिया रियलिटी चेक, इन 4 कंटेस्टेंट्स में से कौन होगा आउट?
बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Eviction Weekend Ka Waar: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार इस हफ्ते भी धमाकेदार होने जा रहा है। पूरे हफ्ते घरवालों ने झगड़े, मस्ती और शेर-ओ-शायरी के जरिए दर्शकों को खूब मनोरंजन किया, लेकिन वीकेंड का वार हमेशा की तरह घरवालों को रियलिटी चेक देने वाला है। इस बार सलमान खान शूटिंग में होने के कारण शो की कमान संभाल रही हैं फराह खान, जो घरवालों के साथ सख्ती और मनोरंजन दोनों का तड़का लगाने वाली हैं।

दरअसल, फराह खान घरवालों से रूबरू हुईं और उन्हें उनकी गलतियों और व्यवहार पर क्लास दी। उन्होंने खासकर कुनिका सदानंद को उनके कंट्रोलिंग रवैये के लिए फटकारा। कुनिका की जिशान की थाली से खाना निकालने वाली हरकत और तान्या के साथ झगड़ा फराह की नजर से नहीं बचा। फराह ने घरवालों को यह समझाया कि छोटे-छोटे विवाद और अकारण बहसों में खुद को उलझाना नुकसानदायक हो सकता है।

फराह खान ने नेहल की लगाई क्लास

हालांकि, अब सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि फराह खान ने नेहल की भी क्लास लगाई। नेहल एक टास्क के दौरान रो पड़ी थीं क्योंकि उन्हें लगा कि अमाल ने उन्हें असहज महसूस कराया। फराह ने उन्हें समझाया कि इतनी देर तक रोना जरूरी नहीं और समस्या को बड़े पैमाने पर न बढ़ाया जाए। इस दौरान अमाल और नेहल के बीच बहस भी हुई, जो दर्शकों के लिए ड्रामाई पल बना।

इन 4 कंटेस्टेंट्स में से एक होगा बेघर?

इसके अलावा वीकेंड का वार में नॉमिनेशन टास्क भी हुआ। चार घरवालों को नॉमिनेट किया गया। जिसमें मृ्दुल तिवारी, नतालिया, अवेज दरबार और नगमा। फराह ने स्पष्ट किया कि शनिवार को कोई एलिमिनेशन नहीं होगा, लेकिन रविवार को एक सदस्य बाहर जा सकता है। ऐसे में इन चारों में से किसी एक शो से पत्ता कट जाएगा।

जॉली एलएलबी 3 की टीम ने मचाया धमाल

दिलचस्प बात ये भी है कि जॉली एलएलबी 3 की टीम ने भी एंट्री मारी है और शनिवार के एपिसोड में अक्षय कुमार और अरशद वारसी घरवालों के साथ गेम खेले और उन्हें खूब एंटरटेनमेंट किया। लेकिन रविवार के एपिसोड में फिल्म के जज का किरदार निभाने वाले सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे, जिससे वीकेंड का वार का रोमांच और दोगुना हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com