डबल धमाके को तैयार भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, दो फिल्में जल्द होंगी रिलीज

Bhojpuri Cinema: अंजना सिंह की फिल्म 'अवैध' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और दूसरी फिल्म 'आपन कहाये वाला के बा' का पोस्टर जारी हुआ है। फैंस के लिए ये दोहरी खुशखबरी का मौका है।
डबल धमाके को तैयार भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, दो फिल्में जल्द होंगी रिलीज
अंजना सिंह के लिए डबल धमाका, एक फिल्म रिलीज के लिए तैयार, दूसरी का पोस्टर आउट
Published on
Updated on

StartFragment

Anjana Singh: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह की मानो पांचों ऊंगलियां घी में हैं। जहां उनकी फिल्म 'अवैध' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'आपन कहाये वाला के बा' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है।

अंजना ने फैंस को जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर दोनों फिल्म के पोस्टर जारी किए। पहली पोस्ट में उन्होंने फिल्म 'अवैध' का पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

'अवैध' में कैसा है अंजना का किरदार

पोस्टर में वह दुल्हन के लिबास में घूंघट हल्का ऊपर किए हुए, भावुक अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, "26 सितंबर।" इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं। पटकथा और डायलॉग प्रवीण चंद्र ने लिखे हैं, जबकि गाने संदीप नाथ, ब्रजकिशोर दुबे, इरशाद खान सिकंदर, कृष्णा बेदर्दी और अभिषेक चौहान ने लिखे हैं। वहीं, फिल्म में संगीत बापी टूटूल, कृष्णा बेदर्दी और पप्पू श्रीवास्तव का है।

आपन कहाये वाला के बा

वहीं, दूसरी पोस्ट में उन्होंने फिल्म 'आपन कहाये वाला के बा' का पहला पोस्टर रिलीज किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "फर्स्ट लुक।" पोस्टर में अंजना और सह-कलाकारों के गंभीर भाव देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म किसी सामाजिक या गंभीर मुद्दे पर आधारित हो सकती है।इस फिल्म के निर्माता विनय सिंह और रजनीश मिश्रा हैं, जबकि लिरिक्स रजनीश मिश्रा के हैं। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर बिनीत केडिया हैं।

फिल्मों और टेलीविजन में अंजना ने किया काम

अंजना सिंह की बात करें तो वह कई भोजपुरी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में 'एक और फौलाद से' फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'लव और राजनीति', 'ट्रक ड्राइवर', 'दबंग आशिक', और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, और रवि किशन जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com